फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sheetal presented the political views of Swami Vivekananda

शीतल ने प्रस्तुत किए स्वामी विवेकानंद के राजनीतिक विचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sheetal presented the political views of Swami Vivekananda
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के एनएसएस नागरिक क्लब और कौटिल्य इतिहास एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद के राजनीतिक विचार विषयक निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्रा शीतल पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

वसुधा द्वितीय और कविता तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान इतिहास विभाग की ओर से वर्षा जल संचयन पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता भी करवाई गई। कार्यक्रम संयोजिका प्रो. डॉ. शबनम भारती ने बताया कि प्रतियोगिता में करणप्रीत कौर प्रथम, परजिंद्र कौर द्वितीय व रितिका तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ. अनु अत्रेजा ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान डॉ. शबनम भारती, प्रो. संदीप कौर, गुरविंद्र कौर, शर्मिला पूनिया व गुरजिंद्र कौर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजिका प्रो. मोनिका चोपड़ा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि धर्म का राजनीति से गहरा संबंध है। वे केवल सामाजिक जीवन से विरक्त होकर निजी मोक्ष प्राप्ति के लिए तपस्या व समाधि में लीन नहीं हुए थे। वे एक सक्रिय सन्यासी थे। उनके कार्यों से तत्कालीन राजनीति पर बहुत प्रभाव पड़ा था। कार्यक्रम कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी व प्राचार्य डॉ. अनु अत्रेजा के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed