रादौर। बैंडी गांव में बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा कुरुक्षेत्र क्षेत्र के उपाध्यक्ष अधिवक्ता कर्मवीर सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता में शीला बैंडी की टीम पहले, कैथल की टीम दूसरा व मुजफ्फरनगर की टीम ने तीसरे स्थान पर रही। कर्मवीर बुटर ने कहा कि आज काफी संख्या में युवा नशे की चपेट में आकर जीवन खराब कर रहे हैं। जिन्हें नशे को छोड़ खेलों में हिस्सा लेकर भविष्य बनाना चाहिए। खेल मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाने में भी सहायक हैं। अंत में मुख्य अतिथि ने विजयी टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर परमिंदर सैनी मंडेबर, डॉ. संतोष कुमार, रमेश कुमार, हरप्रीत सिंह, हर्षप्रीत, अंकुश, गौरव कश्यप, राहुल कश्यप, सुशील कुमार, मनीष, सोनू बैंडी व अन्य मौजूद रहे।
----