फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sharing adventure camp experiences

Yamuna Nagar News: साहसिक शिविर के साझा किए अनुभव

Sun, 08 Dec 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sharing adventure camp experiences
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजबीर ने दो स्वयंसेवक छात्र विवेक पाठक व केशव सहित हिमाचल प्रदेश के मनाली के अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स के 10 दिवसीय राष्ट्रीय साहसिक शिविर में भाग लिया। साहसिक शिविर से स्कूल लौटे विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।
प्रो. राजबीर ने राष्ट्रीय स्तर के साहसिक शिविर में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दस स्वयंसेवकों सहित हरियाणा राज्य की ओर से कंटिजेंट इंचार्ज के तौर पर भाग लिया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजबीर व दोनों स्वयंसेवकों को सफलता के लिए बधाई दी। कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवकों ने शिविर की विभिन्न गतिविधियों के बारे स्वयंसेवकों व विद्यार्थियों को बताया।
विज्ञापन

उन्होंने शिविर के अपने अनुभव स्वयंसेवकों से साझा किए। यह शिविर 25 नवंबर से चार दिसंबर तक लगाया गया था। राष्ट्रीय स्तर के साहसिक शिविर में गोवा, केरला, महाराष्ट्र, बिहार व हरियाणा के 90 स्वयंसेवकों व दस कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया। शिविर में स्वयंसेवकों ने माउंटेन क्लाइंबिंग संबंधित जरूरी व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारियां प्राप्त की। इसके साथ स्वयंसेवकों ने 80 किलोमीटर से ज्यादा की ट्रैकिंग और 10 हजार फीट की ऊंचाई तक चढ़ना इत्यादि कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन स्वयंसेवकों ने पहाड़ चढ़ना, ट्रैकिंग, पहाड़ से उतरना, नदी पार करना, ऊंची पहाड़ियों पर सावधानी पूर्वक चढ़ना, दीवार चढ़ना, अनुकूलन की प्रक्रिया समझना, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना व धार्मिक स्थानों का भ्रमण, नेतृत्व कला सीखना, रस्सी व रस्सी से विभिन्न गांठ बंधना, पर्वतारोहण के दौरान होने वाली दुर्घटना एवं दुर्घटना में आवश्यक सहायता प्रदान की जानकारी प्राप्त की। शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को बैज लगाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed