फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   shameful : rape with four year child , two teenager and a woman

शर्मनाक: चार साल की बच्ची समेत चार से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
shameful : rape with four year child , two teenager and a woman
जिले में फिर चार साल की बच्ची समेत दो किशोरियों व महिला से दुराचार का मामला सामने आया है। कूड़ा बीनने वाली 13 साल की किशोरी के साथ जहां अज्ञात युवक ने प्लाट में ले जाकर दरिंदगी की। वहीं, चार साल की बच्ची से भी गलत काम किया गया। तीन मामलों में अपनों ने ही इज्जत तार-तार की। जबकि कूड़ा बीनने वाली किशोरी से अज्ञात ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

हालांकि बच्ची के मामले में परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं। इसलिए पुलिस ने एक महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज किया। एक मामले में महिला ने अपने पति पर रिश्तेदार के साथ मिलकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है तो एक मामले में किशोरी ने अपनी मामी के भाई पर शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर संबंध बनाने के आरोप लगाए है। चारों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

केस नंबर एक
कूड़ा बीनने वाली किशोरी को प्लाट में ले जाकर अज्ञात युवक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा-
फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ कुछ माह पहले शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार एक कॉलोनी में दुष्कर्म हुआ। किशोरी के पेट में दर्द होने पर जब परिजन उसे अस्पताल ले गए तो वह छह माह के गर्भ से निकली। पुलिस व चाइल्डलाइन की काउंसलिंग में मामले का खुलासा हुआ। फर्कपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वो और उसका उसका परिवार कूड़ा बीनने का कार्य करता है। करीब सात माह पहले वो और उसकी 13 साल की बेटी शहर की एक कॉलोनी में कूड़ा बीन रही थी। इसी दौरान उसकी बेटी कूड़ा बीनते हुए उससे दूर चली गई। इसी दौरान एक युवक वहां पर आया और उसकी बेटी को पकड़कर खाली प्लाट में ले गया और उससे गलत काम किया था। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार को उसकी बेटी के पेट में दर्द हुआ, तो वे उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां जांच में उसकी बेटी के छह माह के गर्भवती होने का पता लगा। जिस पर उसे सिविल अस्पताल जगाधरी में भेजा गया। उधर, पता चलने पर चाइल्डलाइन की निदेशिका डा. अंजू वाजपेयी मौके पर पहुंची। उसने किशोरी से बातचीत की। डा. वाजपेयी का कहना है कि फिलहाल किशोरी की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। बच्ची व उसके परिवार पर निगरानी रखी जा रही है। क्योंकि बच्ची छह माह की गर्भवती है। अब उसका गर्भ नहीं गिराया जा सकता। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा केस
चार साल की बच्ची से गलत काम, परिवार में बताया जा रहा प्रॉपर्टी विवाद
शहर थाना की हेड कांस्टेबल शिमला ने बताया कि बुधवार शाम को उन्हें सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल में दुष्कर्म के मामले में चार साल की एक बच्ची को मेडिकल के लिए लाया गया है। सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंची। जहां बच्ची की मां व नाना मिले। लेकिन बच्ची की मां व नाना ने बयान देने से मना कर दिया। वहीं, इस मामले में बुधवार देर शाम महिला ने अपने ससुर पर बच्ची से गलत काम करने का आरोप लगाया था। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर आरोप लगाए जा रहे थे। पुलिस के आने पर पीड़िता की मां ने कोई बयान नहीं दिए। थाना शहर प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह प्रॉपर्टी का विवाद हो सकता है। फिलहाल मामले में अज्ञात पर पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
बॉक्स
केस नंबर तीन
होटल में ले जाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, मामी के भाई पर केस दर्ज
जठलाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने अपनी मामी के भाई पर शादी का झांसा देकर लाडवा के होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वारदात के समय पीड़िता साढ़े 16 साल की थी। युवती ने बताया कि साल 2019 में वह कुरुक्षेत्र के गांव में अपने मामा के घर गई थी। जहां पर उसकी मामी का भाई प्रवीण सिंह भी फौज से छुट्टी लेकर आया हुआ था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी प्रवीण ने उसे शादी का झांसा देकर लाडवा के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। बाद में जब उस पर शादी का दबाव बनाया, तो वह मुकर गया। आरोपी युवक सेना में जवान हैं। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर केस कुरुक्षेत्र ट्रांसफर कर दिया।

केस नंबर चार
महिला ने रिश्तेदार के साथ मिलकर पति पर दुष्कर्म करने का आरोप
बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव निवासी 30 वर्षीय महिला ने अपने पति व उसके एक रिश्तेदार पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि यह सब सास की मौजूदगी में हुआ। महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह करीब दस साल पहले हुआ था। इससे उसके पास दो बेटे हैं। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। दो दिन पहले वह घर पर थी। इसी दौरान पति व उसका एक रिश्तेदार आए। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में सास को बताया, तो उसने धमकी देकर चुप करा दिया। इस घटना की वजह से वह मानसिक तनाव में है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed