{"_id":"67783ff7fed6b229b705824f","slug":"shalimar-express-cancelled-will-not-operate-for-a-week-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-130904-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शालीमार एक्सप्रेस रद्द, एक सप्ताह नहीं होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शालीमार एक्सप्रेस रद्द, एक सप्ताह नहीं होगा संचालन
Sat, 04 Jan 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। जम्मूतवी स्टेशन पर निर्माण के चलते रेलवे ने एक सप्ताह का मेगा ब्लाॅक लिया है। जिसके चलते रेलवे ने जम्मूतवी स्टेशन से संचालित होने वाली करीब दो दर्जन गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द की हैं। वहीं, कई गाड़ियां रि-शेड्यूल कर चलाई जाएंगी। इस ब्लॉक के दौरान रेलवे आठ से 14 जनवरी तक बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस का संचालन नहीं करेगी।
वहीं, रेलवे ने फिरोजपुर मंडल के अमृतसर रूट के लाडोवाल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया है। जिसके लिए कई गाड़ियां रद्द की हैं। जबकि कई गाड़ियों का संचालन आंशिक रूप से किया जा रहा है। दो ब्लॉक के कारण करीब तीन दर्जन गाड़ियां रद्द की गई हैं। वहीं, कोहरे के कारण रेलवे पहले की कई गाड़ियां रद्द कर कई आंशिक रूप से संचालित कर रहा है। जबकि कोहरे के कारण सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। ऐसे में ब्लॉक के चलते ट्रेनें निरस्त करने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
-- -- -- -- --
यह गाड़ियां की रद्द
ब्लॉक के चलते बाड़मेर से चलकर जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14662 शालीमार एक्सप्रेस आठ से 14 जनवरी तक रद्द रहेगी। जबकि जम्मूतवी से बाड़मेर जाने वाली गाड़ी 14661 शालीमार एक्सप्रसे 11 से 17 जनवरी तक रद्द की गई है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 15652 जम्मूतवी गोवाहटी एक्सप्रेस आठ जनवरी को तीन घंटे की देरी से चलाई जाएगी। वहीं, अंबाला छावनी से जम्मूतवी व श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन के लिए मिलने वाली एक दर्जन गाड़ियां आठ से 14 के बीच रद्द की गई हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त अमृतसर से चलकर हरिद्वार जाने वाले गाड़ी संख्या 12053-54 जनशताब्दी सुपर फास्ट एक्सप्रेस छह व आठ जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं, अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस पांच व आठ जनवरी को रद्द रहेगी। अमृतसर सहरसा गाड़ी संख्या 14603-04 जनसेवा एक्सप्रेस आठ व दस जनवरी को रद्द रहेगी। अमृतसर से गोरखपुर जाने वाली 22423-24 पांच व छह जनवरी को रद्द रहेगी। ऋषिकेश व श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14609-10 हेमकुंड एक्सप्रेस सात व आठ जनवरी को, गाड़ी संख्या 14631-32 अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस सात व आठ जनवरी, कोलकाता अमृतसर 12317 और 12357-58 पांच व सात जनवरी को रद्द की गई है।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
यात्रियों को बेहतरीन सेवाएं व सुखद सफर का लाभ देने के लिए रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है। इसके चलते जम्मूतवी व अमृतसर रूट पर काम किया जा रहा है। जिसके लिए ब्लॉक लिया गया है। जिसके लिए कुछ गाड़ियां रद्द की गई हैं। ब्लॉक के बाद नियमित रूप से इनका संचालन किया जाएगा।
-एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यक प्रबंधक।