{"_id":"6557b03bcfba6569ea07a9bd","slug":"shaka-1945-kartik-shukla-paksha-panchami-vikram-samvat-2080-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-9196-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में गिरफ्तार सागर व कृष्ण पर मामला दर्ज, दो पिस्तोल भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में गिरफ्तार सागर व कृष्ण पर मामला दर्ज, दो पिस्तोल भी बरामद
विज्ञापन
क्षेत्र में पहाड़ीपुर नाका के पास शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में थाना साढौरा पुलिस ने रोहतक के सांघी निवासी सागर व कृष्ण पर केस दर्ज कर लिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस की एक-एक गोली दोनों की टांगों पर लगी थी। फिलहाल दोनों का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। दोनों की हालत में सुधार होने पर थाना साढौरा पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी। एसटीएफ गुरुग्राम के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। वहीं आरोपियों द्वारा चलाई गई एक गोली राकेश कुमार को भी लगी थी। शरीर पर बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी होने के कारण वह बच गए थे।
एसआई राकेश कुमार ने शिकायत में बताया कि बदमाश रोहतक के सांघी निवासी सागर, कृष्ण और कैथल के करोड़ा निवासी टिंकू की तलाश में नारायणगढ़ एरिया में मौजूद है। इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले कैथल सीआईए स्टाफ के हेड कॉन्स्टेबल को भी गोली मारी थी। उनकी टीम सागर, कृष्ण, टिंकू की डेराबस्सी, बरवाला, रायपुर रानी, नारायणगढ़ में कई दिन से तलाश कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि सागर व कृष्ण हथियारों के साथ साढौरा में पहाड़ीपुर एरिया के पास देखे गए हैं। जबकि उनका साथी टिंकू कैथल की तरफ चला गया है। सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिसकर्मी सज्जन कुमार, अमित, भूपेंद्र को कैथल रवाना कर दिया गया। वहीं वह टीम के साथ सागर, कृष्ण की तलाश में लग गए। पहाड़ीपुर नाका के पास पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ना चाहा तो आरोपियों ने अपने बचाव में फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी हवाई फायर किए। इस दौरान आरोपियों द्वारा चलाई गई एक गोली उन्हें भी लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी होने के कारण वह बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में कृष्ण और सागर गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों के पास से दो पिस्तोल व रौंद बरामद हुए हैं।
एसपी गंगा राम पूनिया ने बताया कि दोनों आरोपियों पर थाना साढौरा में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों उपचाराधीन हैं। जल्द ही उन्हें इस मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।