फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shaheed Bhagat Singh considered books as true friends, Yamunanagar

शहीद भगत सिंह ने किताबों को सच्चा दोस्त माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Bhagat Singh considered books as true friends, Yamunanagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव करेड़ा खुर्द स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनके जीवन और विचार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता हिंदी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भगत सिंह का व्यक्तित्व और शहादत उच्च आदर्शों के प्रतीक है। उन्होंने किताबों को सच्चा दोस्त माना था।
मुख्य वक्ता कैहरबा ने कहा कि छोटे से जीवन में शहीद भगत सिंह ने विश्व इतिहास में ऐसी छाप छोड़ी, जो कि देश के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई। शहीद करतार सिंह सराभा से भगत सिंह प्रेरणा लेते थे और शोषण पर आधारित व्यवस्था को वो बदलना चाहते थे। अंग्रेजी राज का समाप्त करना व्यवस्था परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। नौजवान भारत सभा और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन संगठनों को बनाकर उन्होंने आजादी के लिए देश के युवाओं को लामबंद किया। उनकी सादगी भी काबिले मिसाल है। भगत सिंह की अध्ययनशीलता, लेखन और विचार-विमर्श को समझना सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

बचपन में ही भगत सिंह को किताबें पढ़ने का चस्का लग गया था। 23 मार्च 1931 को फांसी पर झूलने तक यह चस्का बरकरार रहा। जब अंग्रेज सिपाही जेल में भगत सिंह को फांसी के लिए बुलाने को आता है तो वह देखकर हैरान होता था कि भगत सिंह किताब पढ़ रहे हैं। भगत सिंह किताब के आखिरी दो पन्ने पढ़ कर चलने की बात कहते हैं और किताब पूरी करने के बाद बेखौफ होकर फांसी के लिए चल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगत सिंह किताब को सच्ची दोस्त और साथी मानते थे। जेल में रहते हुए उन्होंने अनेक किताबें पढ़ी और उन पर टिप्पणियां लिखी। भगत सिंह ने अपने समय की समस्याओं को लेकर जो लेख लिखे हैं, वह आज भी हमें रास्ता दिखा रहे हैं। कैहरबा ने कहा कि हमें भगत सिंह के जीवन और विचारों के किस्सों से प्रेरणा लेनी चाहिए। नवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान ने एक लेख पढ़कर भगत सिंह के जीवन के विभिन्न प्रसंगों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed