फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   shaharavaasiyon kee sehat ka nigam rakhega khyaal

शहरवासियों की सेहत का निगम रखेगा ख्याल, 98.99 लाख से 25 पार्कों में लगेगी ओपन जिम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
shaharavaasiyon kee sehat ka nigam rakhega khyaal
यमुनानगर। नगर निगम अब शहरवासियों की सेहत का भी ख्याल रखेगा। 98.99 लाख रुपये की लागत से 25 पार्कों में ओपन जिम और 95.83 लाख रुपये के खर्च से सभी वार्डों में लगभग 1760 आरसीसी बेंच भी रखे जाएंगे। पार्कों में ओपन जिम व वार्डों में आरसीसी बेंच रखने के लिए निगम द्वारा एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद ओपन जिम व बेंच लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में महापौर मदन चौहान और निगम के कार्यकारी अभियंता एलसी चौहान ने बताया कि ट्विन सिटी की नियमित कॉलोनियों में जिन पार्कों में ओपन जिम नहीं है। उन पार्कों में यह लगाई जाएगी। ऐसे में निगम की ओर से एजेंसी और ठेकेदार 11 फरवरी को टेंडर भर सकते हैं। टेंडर अलॉट होने के बाद ओपन जिम लगाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम के सभी वार्डों में लगभग 1760 आरसीसी बेंच रखे जाने हैं। आरसीसी बेंच रखे जाने से जहां शहर के बुजुर्ग, महिलाओं व अन्य लोगों को धूप में आराम करने के लिए बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं उन्हें एक्सरसाइज करने को भी मिलेगी।
विज्ञापन

पार्कों में ओपन जिम स्थापित होने से शहरवासी यहां सैर के साथ-साथ अलग-अलग एक्सरसाइज भी कर सकेंगे। ओपन जिम बनने से शहरवासियों को निजी जिम में भारी भरकम फीस अदा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बच्चों के साथ-साथ बड़े व महिलाएं भी खुले वातावरण में एक्सरसाइज कर सकेंगी। ओपन जिम की व्यवस्था के अभी शहर के कुछ ही पार्कों में है। जल्द ही ये व्यवस्था सभी पार्कों में की जाएगी। ओपन जिम बनने से शहरवासी खुले वातावरण में एक्सरसाइज कर अपनी सेहत बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वर्जन
महापौर मदन चौहान ने कहा कि निगम के सभी वार्डों में लगभग 1760 आरसीसी बेंच रखे जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न पार्कों में ओपन जिम स्थापित की जाएगी। नगर निगम ने एस्टीमेट तैयार कर टेंडर लगा दिए हैं। अलॉट होते की काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed