फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sexual exploitation of a teenage girl under the pretext of marriage

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण

Sun, 14 Jun 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Jun 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Sexual exploitation of a teenage girl under the pretext of marriage
यमुनानगर। शादी का झांसा देकर युवक ने 17 साल की किशोरी का यौन उत्पीड़न किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। थाना बूड़िया पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बूड़िया क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में भंभाैली निवासी सुमित अपनी रिश्तेदारी में आता जाता रहता है। जिसके चलते बेटी की उससे जान पहचान हो गई। आरोप है कि उसने बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। 26 जनवरी को आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। जिसके बाद वह लगातार उसके साथ गलत काम कर रहा है। बाद में उसने शादी से भी मना कर दिया। जब बेटी उससे बात करती तो वह धमकियां देने लगा। मजबूरन उन्होंने थाने में शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed