{"_id":"576446444f1c1b515911ba27","slug":"sex-resho-ymn-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम लिंगानुपात वाले दस गांवों में दो-दो महिला प्रेरकों की होंगी नियुक्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम लिंगानुपात वाले दस गांवों में दो-दो महिला प्रेरकों की होंगी नियुक्ति
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर डीसी डॉ. एसएस फूलिया ने अपने कार्यालय में बैठक की। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वह अपने क्षेत्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति कन्या भ्रूण हत्या करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सरिता चौहान ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिले के कम लिंगानुपात वाले 10 गांवों में शामिल खंड बिलासपुर के गांव रामपुर राईया व मिल्कखास, साढौरा के बुढ़ी जामनावाली, छछरौली के गांव कुटीपुर, मेहरमाजरा, जैतपुर, जयरामपुर तथा रादौर के गांव घिलौर, बैंडी व जगुडी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो महिला प्रेरकों की नियुक्ति की जाएगी। जो कि ग्रामीण लोगों विशेषकर महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी देंगी। उन्होंने महिला प्रेरकों की नियुक्ति की शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि महिला प्रेरक की उम्र 18 से 45 तथा शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।
इस महिला प्रेरक को चार हजार रुपये तथा यात्रा भत्ता अलग से दिया जाएगा और महिला प्रेरक संबंधित गांव की ही निवासी होनी चाहिए। यह नियुक्ति केवल एक साल के लिए होगी। इच्छुक महिला अपना आवेदन 30 जून तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस सेल गुरु अर्जुननगर नजदीक स्वामी विवेकानंद स्कूल हुडा सेक्टर-17 में कर सकती है। बैठक में एसडीएम प्रेम चन्द, नगराधीश भारत भूषण कौशिक, सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी चौहान, डीआईओ रमेश गुप्ता, परियोजना अधिकारी हाकम सिंह राणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।