फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sewerage overflows, Sector-17 residents troubled

Yamuna Nagar News: सीवरेज ओवरफ्लो, सेक्टर-17 के लोग परेशान

Sun, 01 Sep 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Sep 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sewerage overflows, Sector-17 residents troubled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर की सबसे पॉश कॉलोनी में शुमार सेक्टर-17 के निवासी सीवरेज जाम की समस्या से परेशान हैं। सीवरेज जाम होने से गंदा बदबूदार पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जिस कारण लोगों का यहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। दुर्गंध के कारण लोगों को यहां से नाक पर कपड़ा रखकर निकलना पड़ता है।
सेक्टर निवासी अधिवक्ता निरंजन सिंह सैनी, अधिवक्ता अमरनाथ पासी, सुरेंद्र ढिंगरा, जगदीश लाल, सुभाष गुप्ता, सोनू, निपुण चंडोक, जसबीर सिंह, उर्मिल सैनी, पुष्पा ढींगरा, वीना देवी, माया देवी, उमा गुप्ता ने बताया कि सीवरेज जाम से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस बारे अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

सीवरेज की समस्या काफी समय से है। सेक्टर के एससीओ में बने शोरूम के संचालक गंदा पानी कॉलोनी की ओर फेंक देते हैं। लोगों ने बताया कि करीब 15 दिन से लोग इससे परेशान हैं। जाम सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। जिससे लोगों को यहां से गुजरने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्मिल सैनी ने बताया कि गंदे पानी से सेक्टर वासी काफी परेशान हैं। कारण यह है कि यहां बने शोरूम, दुकान के संचालक अपने प्रतिष्ठानों के गंदे पानी की निकासी सेक्टर में कर रहे हैं। उन्होंने गंदे पानी के पाइप सेक्टर में निकाल रखे हैं। वहीं, यहां काम करने वाले लोग भी गंदा पानी सेक्टर में बहाते हैं। कई बार संचालकों से बात की, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी।

निरंजन सिंह सैनी ने कहा कि कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं। गर्मी में मक्खी, मच्छर व अन्य कीट पनपते हैं। सेक्टर में गंदे पानी व सीवरेज जाम होने से यहां कीटों की भरमार हो गई है। लोगों का घर में रहना मुश्किल हो गया है। महिलाओं को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। यदि यही हाल रहा तो यहां पर बीमारी भी फैल सकती है।

सुभाष गुप्ता ने बताया कि अधिकारियों को समस्या के बारे में जानकारी है, लेकिन कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बच्चों को भी घर से बाहर भेजने से परिजन परहेज कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों व बच्चों को हो रही है। अकसर बच्चों व बुजुर्गों के पानी के कारण गिरकर चोटिल होने का डर बना रहता है। प्रशासन इस ओर तुरंत कार्रवाई कर लोगों को राहत दे।

अधिवक्ता अमरनाथ पासी ने बताया कि सुबह व शाम शोरूम वाले गली में गाड़ियां खड़ा कर देते हैं। जिसकी कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां पर जिम, होटल, ब्यूटी पार्लर इत्यादि ज्यादा है। ऐसे प्रतिष्ठानों का कचरा भी ज्यादा होता है। संचालक अपनी परेशानी से बचने के लिए सभी को परेशान कर रहे हैं। इन सभी प्रतिष्ठानों के पिछले दरवाजे सेक्टर की ओर खुलते हैं।



सेक्टर का क्षेत्र हमारे अधीन नहीं : एक्सईएन

जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन सौरभ अहलावत ने कहा कि सेक्टर का क्षेत्र उनके अधीन नहीं है। उनके क्षेत्र में ऐसी कोई समस्या के बारे उन्हें जानकारी नहीं है। सौरभ अहलावत ने सेक्टर को अपना क्षेत्र न होने की बात कही। वहीं नगर निगम के एक्सईएन विकास धीमान ने कहा कि यह उनके अधीन नहीं है। इसके बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed