फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seven years imprisonment to the person guilty of shooting the truck driver

Yamuna Nagar News: ट्रक चालक को गोली मारने के दोषी को सात साल की सजा

Thu, 28 Sep 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment to the person guilty of shooting the truck driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। ट्रक चालक को गोली मारने के आरोपी जालंधर के गांव मौरो निवासी कुलदीप सिंह उर्फ बलैतिया को एडीजे निधि बंसल की कोर्ट ने कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने कुलदीप को सात साल कैद की सजा सुनाई है और एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इस केस में नवा शहर जिला के गांव झिंगड़ा निवासी सुखजीत सिंह उर्फ सुखा को कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।
आठ जून 2020 को अंबाला के गांव भानोखेड़ी निवासी जसविंद्र सिंह ने फर्कपुर पुलिस को शिकायत दी थी कि वह और दूसरे ट्रक का चालक नंगल निवासी अमरजीत सिंह जठलाना घाट से रेत लोड कर जा रहे थे। जब चूड़ियाला के माजरा के मोड़ के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने उसे गाड़ी रोकने के लिए कहा। पीछे बैठे युवक ने उस पर गोली चला दी जो कि उसके पेट में गोली लगी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन




दहेज हत्या के दोषी को 10 साल की कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। एडीजे संदीप गोयल की कोर्ट ने अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने के मामले में दोषी जगाधरी चुन्ना भट्टी कॉलोनी निवासी इरशाद उर्फ सोनी को 10 साल कैद की सजा और 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं जुर्माना न देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगाधरी की ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी नूरजहां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्होंने अपनी बेटी साबिया की शादी छह साल पहले चुन्ना भट्टी कॉलोनी इरशाद उर्फ सोनी के साथ की थी। इरशाद की यह दूसरी शादी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसकी बेटी साबिया को दहेज के लिए तंग किया जाने लगा और और इरशाद उसके साथ मारपीट करता था । कई बार समझाने पर भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

24 जुलाई को साबिया की मौत हो गई और मायके वालों के आने से पहले उसका शव दफना दिया गया था। लेकिन बाद में पता चला कि उसे चोट लगी हुई थी और मुंह से झाग आया था।शिकायत मिलने पर पुलिस ने साबिया के शव को निकालकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed