फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seven schools of Yamunanagar became PM Shri

Yamuna Nagar News: यमुनानगर के सात स्कूल बने पीएम श्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Seven schools of Yamunanagar became PM Shri
जिले के हर खंड में पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की सौगात मिल गई है। अभी तक यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रहे, जिनका नाम अब बदल कर पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल किया जा रहा है। इसके बाद विद्यार्थियों के नामांकन से लेकर स्कूलों की सीबीएसई से संबद्धता कराने की कार्रवाई होगी। यह पूरी प्रक्रिया पूरी कर शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारियों की मानें तो इसी शैक्षणिक सत्र में उक्त स्कूलों में हिंदी के साथ अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ाई हो सकेगी। बता दें कि शिक्षा निदेशालय ने 12 अप्रैल को पत्र जारी कर प्रदेश के 124 स्कूलों को पीएम श्री स्कूल बनाने की स्वीकृति देकर सभी डीईओ, डीईईओ, डाइट प्रिंसिपल व बीईओ को दिशा निर्देश जारी किए। साथ में उक्त 124 स्कूलों की सूची भी भेजी, जिनमें यमुनानगर जिले के सात स्कूल शामिल हैं। इनमें हर खंड में एक-एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बनाने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


खंड - स्कूल
बिलासपुर - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मुसिंबल।
छछरौली - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लेदी।
जगाधरी - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंडोली।
प्रतापनगर - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जयधर।
रादौर - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जठलाना।
साढौरा - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरांवा।
सरस्वतीनगर - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलावड़।

डिप्टी डीईओ शिवकुमार धीमान ने बताया कि विभाग की मंजूरी पर उक्त स्कूलों का नाम बदलने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद इन स्कूलों की सीबीएसई से संबद्धता की कार्रवाई होगी। साथ ही विद्यार्थियों के नामांकन का अभियान चलेगा, जिसके आधार पर स्टाफ नियुक्त कर इसी शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में हिंदी के साथ अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ाई हो सकेगी। इनमें कक्षा 11वीं, 12वीं में कला, विज्ञान व वाणिज्य तीनों संकाय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed