{"_id":"6ada6a5cf2b46475ae09c2e0","slug":"medicines-will-be-available-at-lower-prices-at-amrit-pharmacy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165016-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अमृत फार्मेसी में कम कीमत पर मिलेगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अमृत फार्मेसी में कम कीमत पर मिलेगी दवा
Fri, 23 Oct 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में बनाया गया अमृत फार्मेसी स्टोर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। गंभीर बीमारियों के इलाज में दवाओं पर होने वाला भारी खर्च जल्द ही मरीजों का कुछ बोझ कम हो सकता है। इसके लिए जिला नागरिक अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी का स्टोर खोला जा रहा है। यह स्टोर लगभग तैयार हो चुका है। दिवाली तक यहां से दवाओं की बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।
स्टोर शुरू होने से मरीजों को बाजार के मुकाबले कम कीमत पर दवाएं व चिकित्सा उपकरण मिल सकेंगे। खासकर कैंसर, ट्यूमर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए यह सुविधा राहत देने वाली होगी। अमृत फार्मेसी से बाजार मूल्य के मुकाबले दवाइयों पर 40 से 60 फीसदी और चिकित्सा उपकरण, अन्य चिकित्सा सामग्री 50 से 90 प्रतिशत तक कम दाम पर उपलब्ध करवाने की योजना है।
सीएमओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि अमृत फार्मेसी के स्टोर में पांच हजार से अधिक प्रकार के चिकित्सा उत्पाद उपलब्ध करवाने की योजना है। इनमें जीवनरक्षक दवाओं के साथ विभिन्न बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएं और चिकित्सा उपकरण शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि किसी विशेष दवा की उपलब्धता स्टोर के स्टॉक पर निर्भर करेगी। अमृत फार्मेसी से दवा लेने के लिए मरीजों को पंजीकृत चिकित्सक की पर्ची दिखानी होगी। इसके लिए किसी विशेष कार्ड या आय प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होगी। दवाएं प्रमाणित और स्वीकृत निर्माताओं से लेकर मरीजों को बेची जाएंगी।