{"_id":"6ada6c5e02521261d1043729","slug":"protest-slogans-raised-at-the-sub-division-office-in-sadhaura-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-165053-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: साढौरा में सब डिवीजन दफ्तर में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: साढौरा में सब डिवीजन दफ्तर में की नारेबाजी
Fri, 23 Oct 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
साढौरा सब डिवीजन कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रोष प्रकट करते कर्मचारी। यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी कंपनी को 25 वर्षों के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के विरोध में वीरवार को बिजली कर्मचारियों ने सब डिवीजन कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी। कर्मचारियों ने निजीकरण के फैसले के खिलाफ रोष जताया।
एसकेएस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीन्द्र सिंह ने कहा कि इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को लाइसेंस जारी करके सरकार ने बिजली कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। इसके विरोध में संयुक्त मोर्चा ने 22 से 24 अक्तूबर तक प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया है। प्रमोद और सुशील सैनी ने कहा कि गुरुग्राम और नूंह जैसे अधिक राजस्व वाले क्षेत्रों में निजी कंपनी बिजली वितरण से मुनाफा कमाएगी।
ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी सरकारी निगमों पर बनी रहेगी। प्रदर्शन में अमृत लाल, सुमित सैनी, पाल चंद, राजेश सैनी, संजीव ठाकुर, रविन्द्र सहित अन्य मौजूद रहे।