{"_id":"60886e3d8ebc3ed63b653760","slug":"seven-pyre-burnt-315-new-corona-infected-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl68450740","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात चिताएं जलीं, 315 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात चिताएं जलीं, 315 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। अब हालात बिगड़ने लगे हैं। मंगलवार को कोरोना गाइडलाइन के तहत सात चिताओं को जलाया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने तीन कोरोना मरीजों की मौत की पुष्टि की है। जबकि कोरोना के 315 नए मामले सामने आएं। हालांकि 247 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए। वहीं स्थिति बिगड़ती देखकर जिलाधीश मुकुल कुमार ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है।
जिलाधीश मुकुल कुमार के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम कोविड-19 के सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सभी थानाध्यक्ष, सचिव नगर पालिका साढौरा व रादौर इन आदेशों की पालना करवाने के लिए जिम्मेदार होंगे और जो व्यक्ति आदेशों की अवहेलना करता पाया गया उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 व अन्य प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तत्काल लागू होकर आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों अन्य कर्मचारियों और बचाव कार्य में लगे सरकारी अमले पर लागू नहीं होंगे।
वहीं सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 1177 पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही होम आइसोलेलेट किया गया है। अब कोरोना के 1391 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें 45 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं और 169 मरीज जिला यमुनानगर के अस्पतालों में दाखिल हैं। 27 अप्रैल को शाम 3 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टीम द्वारा 769 सैंपल लिए गए हैं और सैंपल लेने की प्रकिया अभी जारी है। कोविड कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9817664700, 9817820600, 981789600 है। आपात स्थिति में इन नंबरों को कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन
वहीं उपमंडल रादौर में मंगलवार को 3 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि रादौर शहर की शास्त्री कालोनी में 28 वर्षीय पुरुष, गुरुद्वारा गली में 49 वर्षीय पुरुष व गांव टोपरा कला में 21 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया। उन्होंने बताया कि उपमंडल में कोरोना वायरस से 97 लोग संक्रमित हैं। इसमें से 94 लोगों को घर पर व तीन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रादौर उपमंडल में अब तक 23339 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। काफी सख्ती बरती जा रही है, इसके बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं। महामारी का फैलाव रोकने के लिए धारा 144 लागू किया गया है। आमजन से अपील है कि वे घर से न निकले और सरकार की हिदायतों पर अमल करें। -मुकुल कुमार, जिलाधीश