फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seven nominations on the first day of Bar Association elections

Yamuna Nagar News: बार एसोसिएशन के चुनाव में पहले दिन सात नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Seven nominations on the first day of Bar Association elections
जिला बार एसोसिएशन जगाधरी चुनाव के लिए नामांकन करते अ​धिवक्ता। स्वयं - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला बार एसोसिएशन जगाधरी के चुनाव का बिगुल बज गया है। 17 फरवरी से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला बार एसोसिएशन के रिटर्निंग ऑफिसर गुरमेल सिंह ने बताया कि 17 और 18 फरवरी को नामांकन भरे जाएंगे।
18 फरवरी को ऑब्जेक्शन दाखिल होंगे और नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की तिथि 19 फरवरी रखी है। इसी दिन प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। 28 फरवरी को बार रूम में सुबह साढ़े सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। साढ़े चार बजे से मत पत्रों की गिनती शुरू होगी और इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

जगाधरी जिला बार एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन कुल सात उम्मीदवारों ने नामांकन किए। इनमें प्रेजिडेंट, वाइस प्रेजीडेंट और जनरल सेक्रेट्री के लिए एक-एक नामांकन हुए। ज्वाइंट सेक्रेट्री और ट्रेजरार के लिए दो- दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। एडवोकेट राजीव कुमार चहल ने प्रेजिडेंट पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। एडवोकेट सोनिया रोहिला ने वाइस प्रेजीडेंट और एडवोकेट विशाल गर्ग (अग्रवाल) ने जनरल सेक्रेट्री के लिए नामांकन किया। ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए एडवोकेट हिमांशु मदान और एडवोकेट शुभम गौतम ने पर्चा दाखिल किया। ट्रेजरार के लिए एडवोकेट पंकज बसातिया और एडवोकेट शुभम पाल ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed