फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seven candidates for president and 45 candidates for councillor

Yamuna Nagar News: अध्यक्ष के सात, पार्षद के 45 प्रत्याशी

Wed, 19 Feb 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Seven candidates for president and 45 candidates for councillor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नगरपालिका अध्यक्ष पद की महिला उम्मीदवार का नामांकन छंटनी के बाद रद्द कर दिया गया। वहीं, तीन वार्ड से भी दो महिलाओं सहित एक पुरुष उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द कर दिया। छटनी के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए कुल सात और सभी 14 वार्ड से पार्षद पद के लिए 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। नपा चुनाव के नामांकन पत्रों की छटनी का काम मंगलवार को पूरा कर लिया गया है।
चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम रादौर नरेंद्र सिंह ने चेयरमैन व पार्षद पदों के लिए आए नामांकन पत्रों की जांच की। जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए किया एक महिला का नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से रद्द किया गया। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं। पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर-2 से ममता देवी, वार्ड नंबर-3 से श्रीकांत ने डबल फार्म भर दिया था। छंटनी में एक फार्म रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-7 से रीना रानी का प्रमाण पत्र में नाम अलग होने पर नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। छंटनी के बाद नपा के 14 वार्ड से अब कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। एसडीएम रादौर नरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। जिसके बाद शेष उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed