फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Servant absconded after taking car and Rs 1.5 lakh from shopkeeper

Yamuna Nagar News: दुकानदार से कार व डेढ़ लाख रुपये लेकर नौकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Servant absconded after taking car and Rs 1.5 lakh from shopkeeper
यमुनानगर। पत्नी के बीमार होने की बात कहकर दुकानदार से कार और डेढ़ लाख रुपए लेकर गया नौकर वापस नहीं लौटा। फोन पर जब दुकानदार ने अपने रुपए और कार वापस मांगी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खारवन निवासी यशपाल कुमार ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में ही मिठाइयों की दुकान है। दुकान पर पिछले चार साल से पानीपत के हरीनगर निवासी कृष्ण शर्मा काम करता था। 18 नवंबर 2022 को करीब 4.30 बजे आरोपी कृष्ण शर्मा ने उसे कहा कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है। मुझे घर पर जाना है। मुझे कुछ पैसे व अपनी कार दे दो। आरोपी की बातों में आकर उसने आरोपी को अपनी वेंटो कार और पत्नी के इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी उसकी कार और रुपये लेकर चला गया। कई दिन बीतने पर जब उसने आरोपी को फोन किया तो उसने कुछ दिन बाद आकर रुपए और कार लौटाने की बात कही।
विज्ञापन

दो माह तक आरोपी ऐसे ही झूठे आश्वासन देता रहा। लेकिन अब आरोपी ने उसकी कार और रुपये देने से साफ मना कर दिया। दोबारा रुपए और कार मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर जगाधरी पुलिस ने आरोपी कृष्ण शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed