{"_id":"6a15f7568845a72c250c855a","slug":"senior-players-explained-the-nuances-of-the-game-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-156744-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वरिष्ठ खिलाडि़यों ने बताईं खेल की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वरिष्ठ खिलाडि़यों ने बताईं खेल की बारीकियां
Wed, 27 May 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 27 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
विश्व फुटबॉल दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के साथ मौजूद खिलाड़ी व कोच। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रेलवे ग्राउंड जगाधरी वर्कशॉप में विश्व फुटबॉल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फुटबॉल के नन्हे खिलाड़ियों के साथ खास जश्न का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान एवं कोच मनप्रीत कौर, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ, गोल कीपर कोच आदित्य कुमार सहायक कोच ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें खेल की बारीकियां बताई।
विशेष अतिथि युवा नेता एवं जेवलिन थ्रोअर ईशु मोहित कांसापुर ने ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही बड़े मुकाम हासिल होते हैं। उन्होंने बच्चों को जंक फूड से दूर रहने और पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए अच्छा इंसान और अच्छा विद्यार्थी बनना भी जरूरी है।
विशेष अतिथि ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मैच खेले। पूरे ग्राउंड में खेल को हां, नशे को न के नारे गूंजे। इस अवसर पर राजू देशवाल, खिलाड़ी जयवीर के अलावा अभिभावक उपस्थित रहे।