फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Senior Citizens Club celebrated Lohri and Makar Sankranti festival

Yamuna Nagar News: वरिष्ठ नागरिक क्लब ने मनाया लोहड़ी, मकर संक्रांति पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Senior Citizens Club celebrated Lohri and Makar Sankranti festival
लोहड़ी व मकर संक्रांति के अवसर पर मौजूद वरिष्ठ नागरिक क्लब के सदस्य। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोहड़ी व मकर संक्रांति पर सेक्टर-17 में वरिष्ठ नागरिक क्लब के परिसर में कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता जिला समाज कल्याण अधिकारी सतबीर सिंह व सचिव बृजपाल सिंह ने की। सबसे पहले सतवीर सिंह के साथ क्लब सदस्यों ने लोहड़ी के समक्ष नतमस्तक होकर शीश झुकाया और उसके बाद मूंगफली, रेवड़ी व मक्की के दाने डाले।

समाजसेवी डॉ. जोगिंद्र सिंह बावेजा ने कहा कि लोहड़ी पर्व गुरु, गुड़ व तिल की तरह एक हो जाने पर प्यार, हंसी व खुशी से एकता के बढ़ने का संदेश देती है। कार्यक्रम का संचालन सचिव बृजपाल सिंह के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि लोहड़ी मधुरता, सुकून व प्रेम का प्रतीक है। मौके पर कृष्णचंद्र, ज्ञानचंद वर्मा, अमर सिंह, सतपाल, महिपाल वर्मा, डॉ. ऋषिपाल, विनोद भारद्वाज, सुभाष चंद्र, दिनेश गर्ग, देवेंद्र शर्मा, रोशनलाल, सुरेंद्र अलग, मदन मोहन, धर्मपाल गुप्ता, सुरेंद्र राणा, सुदेश कांबोज, प्रीतपाल कौर, एसपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed