फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sending son to Greece, lured to earn one and a half lakh rupees per month cheated the person 8.10 lakh rupees

बेटे को ग्रीस भेज डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह कमाने का लालच देकर व्यक्ति से ठगे 8.10 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sending son to Greece, lured to earn one and a half lakh rupees per month cheated the person 8.10 lakh rupees
यमुनानगर। बेटे को ग्रीस भेजकर डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह कमाने का लालच देकर तीन लोगों ने बैंक कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार से आठ लाख 10 हजार रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने ग्रीस भेजने के नाम पर प्रवीन कुमार से दस लाख रुपये का खर्च आने की बात कही थी। आठ लाख रुपये वीजा लगने से पहले और दो लाख रुपये वीजा लगने के बाद देने तय हुए थे। लेकिन आरोपियों ने 8.10 लाख रुपये लेने के बाद न तो उसे ग्रीस भेजा और न ही उसके रुपये लौटाए। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैंक कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि जगाधरी की रूप नगर कॉलोनी निवासी रजत उसका व उसके बेटे का जानकार है। रजत का उनके घर पर आना जाना था, जिसकी वजह से वह उस पर विश्वास करता था। आरोपी रजत व उसका साथी जस्सी लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपी रजत खुद भी विदेश रहकर आया है। अगस्त 2020 में आरोपी रजत ने उसे कहा कि वह उसके बेटे अमन को ग्रीस में वर्क वीजा पर भेज देगा और वहां उसके बेटे की नौकरी लगवा देगा। उसकी वहां करीब डेढ़ लाख रुपये महीना वेतन होगा और खाना पीना भी फ्री होगा।
विज्ञापन

आरोपी की बातों में आकर उसने अपने बेटे को ग्रीस भेजने के लिए हां कर दी। आरोपी ने उसके बेटे को ग्रीस भेजने का दस लाख रुपये खर्च बताया। आठ लाख रुपये एडवांस व दो लाख रुपये वीजा लगने के बाद देने तय हुए। सितंबर 2020 में उसने आईआइएफएल से गोल्ड लोन लिया, इसके बाद 30 अक्तूबर 2020 को दोनों आरोपियों को तीन लाख रुपये नकद दिए। इसके अलावा अपने बेटे अमन के पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज दिए। तब आरोपियों ने नौ दिसंबर 2020 को वर्क वीजा की टिकट आने की बात कही। इसके बाद उन्होंने 21 नवंबर 2020 को 50 हजार रुपये दिए। तब आरोपियों ने उन्हें तैयारी रखने और बकाया रुपयों का इंतजाम करने की बात कहीं। उन्होंने दो दिसंबर 2020 को क्रेडिट कार्ड लोन लिया व अपने रिश्तेदारों से पैसे इकट्ठे कर आठ दिसंबर को आरोपियों को चार लाख 60 हजार रुपये नकद दिए। तब वहां पर आरोपियों का साथी अमित भी मौजूद था। आठ लाख 10 हजार रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसके बेटे को तैयारी रखने की बात कही, लेकिन कई दिन बीतने पर भी आरोपियों ने उसके बेटे को ग्रीस नहीं भेजा। विदेश न भेजने पर जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने रुपये देने से भी मना कर दिया। उन्होंने परेशान होकर इसकी शिकायत गांधी नगर पुलिस को दी। जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी रजत, जस्सी व अमित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed