फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seminar held at block level inspired topper students

Yamuna Nagar News: खंड स्तर पर सेमिनार लगा टॉपर छात्रों को किया प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Seminar held at block level inspired topper students
इसराना। हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से वीरवार को इसराना में खंड स्तर पर सेमिनार एनसी कॉलेज में किया गया। इसका शुभारंभ समालखा एसडीएम अमित कुमार, बीईओ सुनीता कादियान और मेजर राम ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में इसराना ब्लॉक की सरकारी स्कूल के टॉपर छात्रों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम समालखा अमित कुमार ने बच्चों से कहा कि जीवन में आगे बढ़ाने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करें, वह अच्छा करें चाहे कम करें। उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए सुपर 100 और मिशन बुनियाद के नाम से मुहिम चलाई है जिसमें छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए उनको ऑनलाइन कक्षाएं व अन्य तरीके से पढ़ाई कराई जाती है। सरकार की इस मुहिम से छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। इस मुहिम में चयनित छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल जोगेंद्र जागलान, राजेश डबास, जितेंद्र जागलान, विकल्प फाउंडेशन से संजीव, श्रवण वशिष्ठ, पीटीआई प्रदीप घनघस, राजेश व नीता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed