{"_id":"6abc1345219302cb9f0a81dd","slug":"selection-of-paramveer-and-agamveer-for-zonal-cricket-matches-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-163749-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: परमवीर और अगमवीर का क्रिकेट के जोनल मुकाबलों में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: परमवीर और अगमवीर का क्रिकेट के जोनल मुकाबलों में चयन
Wed, 30 Sep 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
अगमवीर सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्पोर्ट्स स्कूल फेडरेशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में रादौर क्षेत्र के दो युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग के जोनल मुकाबलों में जगह बनाई है। ट्रायल में प्रदेशभर से 1,117 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
राज्य स्तरीय ट्रायल करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार और भिवानी में आयोजित किए गए। इनमें जिले से करीब 42 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोनीपत में आयोजित ट्रायल के दौरान सेंट विवेकानंद लोट्स वैली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-18 के सातवीं कक्षा के छात्र परमवीर सिंह और शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र अगमवीर सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
दोनों का अंडर-14 श्रेणी में जोनल मुकाबलों के लिए चयन हुआ है। परिजनों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व क्रिकेटर कृष्ण मलिक ने भी दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने परमवीर सिंह और अगमवीर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि कम उम्र में राज्य स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करना उनके मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है।