फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Selection of 20 candidates for the post of Assistant Equipment Operator

Yamuna Nagar News: सहायक उपकरण के लिए 20 पात्रों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Selection of 20 candidates for the post of Assistant Equipment Operator
जांच ​शिविर में मौजूद समिति कर्मचारी व दिव्यांगजन। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला रेडक्रास समिति की ओर से एलिम्को के सहयोग से खंड स्तर पर दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए निशुल्क जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में व्यासपुर एवं साढौरा खंड के लाभार्थियों के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय व्यासपुर में शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में 100 से अधिक दिव्यांगजन और वृद्धजन पहुंचे। इनमें 26 लाभार्थी कृत्रिम अंग व अन्य सहायक उपकरण के लिए पात्र पाए गए। इन्हें आगामी दिनों में एलिम्को की ओर से उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। रेडक्रास के कार्यवाहक सचिव संजीव धीमान ने बताया कि उपायुक्त प्रीति के निर्देश पर दिव्यांगजनों को उनके क्षेत्र में ही सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जांच के दौरान कई लाभार्थियों के पास पहले से सहायक उपकरण मिले, जबकि कुछ के दिव्यांगता प्रमाणपत्र पुराने पाए गए। शिविर में एलिम्को की टीम के मधुकर, अमनदीप शर्मा, सुभाष चंद्रा समेत विशेषज्ञों ने जांच की। जिला प्रशिक्षण अधिकारी शशि भूषण और कार्यक्रम अधिकारी शीशपाल सिंह सोही ने सहयोग किया। सरस्वतीनगर में शिविर में नौ सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय सरस्वतीनगर में रादौर व सरस्वती नगर के दिव्यांगजनों और वृद्धजनों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed