{"_id":"6afe091c5afdb239240f7d76","slug":"selection-of-10-students-each-for-essay-writing-and-quiz-competitions-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-166322-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में 10-10 विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में 10-10 विद्यार्थियों का चयन
Thu, 19 Nov 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन साक्षरता क्लब की प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। संस्थान
जगाधरी। लोकतंत्र की मजबूती केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाने से नहीं, बल्कि मतदाताओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने से संभव है। खासकर युवाओं को मतदान प्रक्रिया, मतदाता के अधिकार और निष्पक्ष चुनाव के महत्व की जानकारी देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से जिले के स्कूलों और कॉलेजों में स्थापित मतदाता साक्षरता क्लबों के विद्यार्थियों के बीच महाराजा अग्रसेन कॉलेज में निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति के अनुसार, प्रतियोगिताएं प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में करवाई गई थीं। वहां निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी में पहले दस स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर भाग लिया। जिलास्तरीय कमेटी ने दोनों प्रतियोगिताओं से दस-दस विद्यार्थियों का चयन किया।
निबंध लेखन में संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल की अमृत कौर, जीएमएसएसएसएस कैंप की रजनी और आरती, जीएचएस अमादलपुर की इसराना, जीजीएसएसएस की तमन्या फरहात, एमएलएन कॉलेज की इकरा हसीब, राजकीय कॉलेज छछरौली की दीप, हिंदू गर्ल्स कॉलेज की अमनजीत, राजकीय कॉलेज आहड़वाला की ज्योति और ज्योतिबा फुले राजकीय कॉलेज के विशाल का चयन किया गया।
विज्ञापन
वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल की जसगुन कौर और देवांश सचदेवा, जीएमएसएसएसएस कैंप के रौनक यादव, जीएसएसएस साबापुर की आरती, जीएसएसएस कोट कालसिया की रजिया, राजकीय कॉलेज आहड़वाला की सर्वजीत कौर, एमएलएन कॉलेज के अभय सिंह, गुरु नानक खालसा कॉलेज की संध्या, डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की मरियम मलिक और जीएनजी कॉलेज की अलिशा का चयन किया गया। संवाद
-- -- -- -- --