{"_id":"678302fdb2dcc79f5607fd7f","slug":"seeing-the-police-checking-he-ran-the-car-and-stopped-it-by-firing-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1012-558492-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस की चेकिंग देख दौड़ाई कार, फायरिंग कर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस की चेकिंग देख दौड़ाई कार, फायरिंग कर रोका
Sun, 12 Jan 2025 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चेकिंग के दौरान चालक ने पुलिस को देखकर कार दौड़ा दी। इस पर पुलिस ने फायरिंग कर कार को रोक लिया। कार चालक मौके से भाग गया। एक युवक को पुलिस ने काबू कर लिया। युवक से पूछताछ की जा रही है।
मामला यमुनानगर के प्यार चौक का है। जानकारी के मुताबिक शाम को पुलिस प्यार चौक पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय स्विफ्ट कार आई। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। चालक कार को तेजी से दौड़ाने लगा। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा लिया और कार पर फायरिंग की।
इस पर कुछ दूर जाकर चालक ने कार को रोक लिया। चालक कार को छोड़कर वहां से भागने में सफल हो गया। कार में सवार युवक को पुलिस ने काबू कर लिया। गिरफ्त में आए कार सवार छछरौली क्षेत्र का रहने वाले अभिमन्यु को से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। कार चालक की भी तलाश की जा रही है।