फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seeing the disorder in the hospital, the employees were reprimanded

Yamuna Nagar News: अस्पताल में अव्यवस्थाएं देखकर कर्मचारियों को लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Seeing the disorder in the hospital, the employees were reprimanded
यमुनानगर। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बुधवार को जिला नागरिक मुकंद लाल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वे यहां पर सुबह नौ बजे ही यहां पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने साढ़े तीन घंटे तक अस्पताल की हर व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। वहीं अधिकारियों को भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। वे मरीजों से भी मिलीं और उनकी शिकायत पर शौचालयों की स्थिति देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री के आने की खबर किसी को नहीं थी। बाद में वे सभी मौके पर पहुंचे। इतना ही नहीं प्रोटोकॉल के अनुसार मंत्री के साथ केवल एस्कॉर्ट गाड़ी ही थी। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है उन्हें यहां के हालात के बारे में खबर थी जिन्हें देखने के लिए वे खुद गुप्त तरीके से यहां पहुंची थी। वह सबसे पहले सीएमओ डॉ. पूनम चौधरी के ऑफिस पहुंची। इस दौरान मंत्री के अचानक आ जाने की खबर पूरे अस्पताल में फैल गई, इस पर सभी डॉक्टर व कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी पर तैनात हो गए। मंत्री ने सीएमओ और पीएमओ को साथ लेकर 105 करोड़ रुपये से बनी अस्पताल की नई बिल्डिंग के चारों मंजिलों में बने महिला वार्ड, ड्रग्स, बच्चाें के वार्ड, फिजियोथेरेपी, प्राइवेट वार्ड, गायनी वार्ड, ओपीडी, ब्लड बैंक, डॉक्टरों के ऑफिस तथा शौचालय इत्यादि जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें डॉक्टर तो सभी अपनी ड्यूटियों पर मिले, लेकिन शौचालयों के हालात देखकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

चौथी मंजिल पर निरीक्षण के दौरान एक मरीज के तीमारदार ने उनसे कहा, मंत्री जी शौचालयों का क्या बुरा हाल है। वे तुरंत उस शौचालय की स्थिति को देखने के लिए नाक से सांस को रोक कर अंदर गई, लेकिन तुरंत बाहर आते ही बोली, इस अस्पताल का तो बहुत बुराहाल है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान साथ चल रहे अस्पताल के अधिकारियों को फटकार लगाई और इसका कारण पूछा, सभी टालमटोल करते नजर आए। इतना ही निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर को भी चेक किया तो उसमें कई कर्मचारियों की हाजिरी तो लगी मिली, लेकिन ओवर कटिंग की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइलों के गिरने के संबंध में मांगी रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान मंत्री आरती राव के सामने अस्पताल की नई बिल्डिंग की दीवारों से गिर रही टाइलों का मुद्दा सामने आया तो उन्होंने तुरंत पीडब्ल्यूडी के एसई को कॉल करवाई। उन्होंने अधिकारियों से पूछा अस्पताल को बने दो से ढाई साल हो गए, लेकिन टाइलें क्यों गिर रही। इसके अलावा और अन्य कार्य सही नहीं है। टाइलें गिरने से लोग घायल तो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इस पर उन्होंने अधिकारी से अपनी रिपोर्ट बनाकर उन्हें भेजने के लिए कहा है।
------
कागजों में 44 , काम करते मिले 14 सफाईकर्मी
शौचालयों की बुरी स्थिति देखने के बाद मंत्री राव ने अस्पताल के अधिकारियों से पूछा यहां कितने सफाईकर्मी काम कर रहे, तब उन्हें 44 की रिपोर्ट दी गई। इस पर राव ने सफाईकर्मियों का रिकॉर्ड चेक किया तो केवल 14 सफाईकर्मी काम करते मिले, बाकी अन्य सफाईकर्मियों को दूसरे कार्य में लगाया हुआ था। इसका मतलब है नीचे लेवल की जानकारी ऊपर तक किसी को नहीं है। इस पर मंत्री ने कहा वे इस बारे में सरकार से बात करेंगी तथा जो कर्मचारी दूसरी जगहों पर नहीं उन्हें रखा जाए ताकि अस्पताल के सफाईकर्मी पूरे हों।

------
डॉक्टरों की कमी होगी पूरी
मंत्री आरती राव ने कहा हमने अभी पूरे हरियाणा में 561 डॉक्टरों को रखा है। इसके अलावा 777 और रखे जाने है। प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा। लेकिन ट्रॉमा सेंटर नहीं है, जहां वे आईसीयू में इस्तेमाल हो रहे हैं। जल्द ही नये आईसीयू बनाए जाएंगे। इसके अलावा अस्पतालों में जो-जो दवाइयां कम हैं, उन्हें भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। आरती राव ने कहा अस्पतालों में आने वाले मरीजों को किसी बात की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed