फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Security was tight at the examination centres, police were on alert

Yamuna Nagar News: परीक्षा केंद्रों पर कड़ी रही सुरक्षा, मुस्तैद रही पुलिस

Wed, 19 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Security was tight at the examination centres, police were on alert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को 12वीं कक्षा के समाज शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। वैकल्पिक विषय होने के कारण परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम रही। वहीं परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा रहीं और पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
हरियाणा बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए जिले में कुल 57 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं मंगलवार को 12वीं कक्षा की समाज शास्त्र की परीक्षा के लिए जिले में कुल 15 केंद्र बनाए गए थे। विद्यार्थियों की संख्या कम होने के बावजूद केंद्रों पर नकल रोधी बंदोबस्त पूरे रहे और सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की संख्या न के बराबर होने के चलते सभी केंद्रों पर शांति रही। किसी केंद्र उपद्रव इत्यादि का समाचार नहीं मिला। सभी केंद्रों पर नकल रहित शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। बोर्ड व प्रशासन के निर्देश हैं कि विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर भी केंद्राें पर व्यवस्था कड़ी रखी जाए। इसका असर मंगलवार को भी केंद्रों पर देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी विद्यार्थी को जांच के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। केंद्रों पर सबसे पहले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर बने क्यूआर कोड की स्केनिंग की गई। क्यूआर सत्यापन के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान उड़नदस्तों ने भी केंद्रों पर दस्तक दी। उड़नदस्तों के सदस्यों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी केंद्र पर नकल इत्यादि संबंधी कोई मामला नहीं मिला।
परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा बेहद आसान थी। पत्र में कोई प्रश्न परेशान करने वाला नहीं था। आसान प्रश्नों के चलते परीक्षा अच्छी हुई है। परीक्षा अच्छी होने से वे बेहद उत्साहित हैं। अब उनका ध्यान हिंदी की परीक्षा पर है। बता दें कि 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेंगी।
अब गणित, हिंदी, शारीरिक शिक्षा के अलावा आईटी, बैंकिंग इत्यादि वैकल्पिक विषयों की परीक्षा रह गई है। विद्यार्थी गणित व हिंदी की तैयारी में जुटेहैं। नोडल एवं उपजिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपंन हुई। किसी केंद्र पर नकल व उपद्रव का समाचार नहीं मिला है। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं।

अच्छी हुई परीक्षा

वंशिका ने बताया कि परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी तनाव नहीं था। अन्य विषयों से समाज शास्त्र कुछ सरल है। वह अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा देने पहुंची थी। जिसके चलते उनकी परीक्षा काफी अच्छी हुई है। परीक्षा अच्छी होने से वह उत्साहित व खुश हैं। पत्र के सभी प्रश्न आसान थे। बाहर से कोई प्रश्न नहीं पूछा गया था।

सभी प्रश्न थे आसान
प्रवेश ने बताया कि सरल विषय होने के कारण परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी डर नहीं था। उत्साह से वह परीक्षा देने पहुंची और उनकी परीक्षा काफी अच्छी हुई है। परीक्षा के सभी प्रश्न व सेट आसान थे। उनका मुख्य ध्यान हिंदी विषय की परीक्षा पर केंद्रित है। इसके बाद वह हिंदी की तैयारी में जुट जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed