फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Security guard's body found hanging in straw room

भूसे के कमरे में फंदे पर लटका मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Security guard's body found hanging in straw room
भूसे के कमरे में फंदे पर लटका मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव
विज्ञापन

दीपचंद के भाई ने उसकी पत्नी पर लगाया हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप
पुलिस ने आरोपी महिला व अन्य के खिलाफ किया हत्या के आरोप में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/साढौरा। गांव चाहड़वाला निवासी दीपचंद का शव उसी के भूसे के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पास में ही शराब की बोतल पड़ी हुई थी। दीपचंद के भाई बलदेव का आरोप है कि दीपचंद की पत्नी अंकिल ने अन्य के साथ मिलकर उसकी हत्या की। इसके बाद उसके शव को फंदे पर लटकाया। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी व अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव चाहड़वाला निवासी बलदेव ने साढौरा पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई दीपचंद कालाआंब में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर नौकरी करता था। दीपचंद की शादी लगभग दस साल पहले अंकिल के साथ हुई थी। अंकिल पहले से शादीशुदा थी। उसके पास पहले पति से दो बच्चे थे। बलदेव ने बताया कि 2014 में अंकिल ने उस पर, दीपचंद और सुभाष पर दहेज उत्पीड़न का झूठा केस दर्ज करवाया था। इसमें पांच माह बाद उनकी जमानत हुई थी। उस केस में वे तीनों अदालत से बरी हो गए। इसके बाद दीपचंद व अंकिल अलग-अलग रहने लगे। अंकिल ने दीपचंद पर बिलासपुर अदालत में खर्चे का दावा दर्ज करवाया। जिसके आधार पर दीपचंद अंकिल को 25 सौ रुपये प्रति माह खर्चा देता था।
विज्ञापन

बलदेव ने बताया कि कई बार अंकिल ने लड़के भेज कर उसके भाई दीपचंद के साथ मारपीट करवाई। कुछ दिन पहले भी अंकिल ने उसके भाई पर हमला करवाया था। जिसमें वह घायल हो गया था। उसे नारायणगढ़ के अस्पताल में उपचार दिलाया था। बलदेव के अनुसार सोमवार रात उसे सूचना मिली कि दीपचंद का शव भूसे के कमरे में फंदे पर लटका हुआ है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि दीपंचद का शव उसके मकान के पास बने भूसे के कमरे के शेड के एंगल में फंदे पर लटका हुआ है। उसके पास ही एक शराब की खाली बोतल पड़ी हुई थी। जिसमें कुछ बूंद शराब थी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन ऑफ क्राइम की टीम ने की मामले की जांच
सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मामले की जांच की और और मौके से फिंगर प्रिंट जुटाएं। बलदेव का आरोप है कि उसके भाई दीपचंद की उसकी पत्नी अंकिल ने अपने बेटे, बेटी व पेंसल निवासी निंदर और अन्य के साथ मिलकर साजिश के तहत हत्या की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला व अन्य के खिलाफ हत्या केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साढौरा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश का कहना है कि मृतक के भाई के बयान पर दीपचंद की पत्नी व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed