फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Security guard dies due to pickup collision

Yamuna Nagar News: पिकअप की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Security guard dies due to pickup collision

विज्ञापन


यमुनानगर। सहारनपुर कुरुक्षेत्र मार्ग पर दामला के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सरस्वती शुगर मिल के सिक्योरिटी गार्ड प्रदीप कुमार की मौत हो गई। हादसे के समय वह शुगर मिल से छुट्टी कर घर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

दामला निवासी केशव दत्त ने बताया कि उनके पॉलिटेक्निक कॉलेज दामला के पास खेत है। रात को वह अपने खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे वह दामला अड्डे पर चाय पीने के लिए आ रहा था। उसने देखा कि बाइक सवार यमुनानगर की तरफ से आ रहा था। तभी रादौर की तरफ से तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी आई।
विज्ञापन




आरोप है कि पिकअप चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सीधी टक्कर सामने से आ रहे बाइक सवार को मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरुक्षेत्र के ब्राह्मण डेरा निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई। प्रदीप सरस्वती शुगर मिल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। रात को वह ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed