{"_id":"6862d8fc806587d2c70c0321","slug":"second-preference-list-for-graduation-admission-tomorrow-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140098-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्नातक में दाखिले की दूसरी वरीयता सूची कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्नातक में दाखिले की दूसरी वरीयता सूची कल
Tue, 01 Jul 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्नातक में दाखिले के लिए कॉलेजों में कल से दूसरा चरण शुरू हो रहा है। बुधवार को दूसरी अनंतिम वरीयता सूची प्रदर्शित कर दी जाएगी। दोपहर तक डीएचई (उच्च शिक्षा निदेशालय) से यह सूची जारी होने की संभावना है।
अगले दिन वीरवार को दूसरी अंतिम मेरिट सूची प्रदर्शन होगी। इसमें जिन आवेदकों के नाम होंगे, उन्हें चार से सात जुलाई तक फीस भरनी होगी। सोमवार को एक ओर कॉलेजों में दूसरे चरण के दाखिले की तैयारी की गईं, वहीं पहली मेरिट में स्थान पाने वाले आवेदकों ने अंतिम दिन फीस जमा कराई। जिले में 15 कॉलेजों में स्नातक के कोर्स कराए जा रहे हैं। इनमें पांच राजकीय व छह एडेड, दो सेल्फ फाइनेंस व दो अन्य कॉलेज हैं। 11 कॉलेज कोएड (छात्र-छात्राओं दोनों के लिए) और चार केवल कन्या कॉलेज हैं।
इन कॉलेजों में स्नातक के दाखिले के लिए 19 मई से 16 जून तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद 25 जून को दाखिले का पहला चरण शुरू हुआ। 25 जून को पहली अनंतिम सूची और 26 जून को पहली अंतिम सूची जारी हुई। इसमें जिन आवेदकों के नाम आए, उन्हें 30 जून तक फीस भरने का समय मिला।
विज्ञापन
सोमवार को फीस भरने के अंतिम दिन काफी आवेदकों ने अपनी फीस भरकर संबंधित कोर्स व सीट में दाखिला सुनिश्चित किया। इस तरह दाखिले का पहला चरण खत्म होने के साथ ही कॉलेजों में दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गईं। पहली मेरिट सूची के आधार पर हुए दाखिले के बाद स्टाफ द्वारा कोर्स वाइज बकाया सीटों का ब्योरा तैयार किया गया। ये पता करने आवेदक भी कॉलेज पहुंचे, जिन्हें हेल्प डेस्क पर कोर्स वाइज बकाया सीट का ब्योरा दिया गया।
पांच राजकीय कॉलेजों में 2,210 सीटें
जिले के पांचों राजकीय महाविद्यालयों में मौजूदा समय में अलग-अलग संकायों में 21 कोर्स की कुल 2,210 सीटें हैं। इनमें नौ जून तक छछरौली के कॉलेज में 900, रादौर के कॉलेज में 470, व्यासपुर के आहड़वाला कॉलेज में 500, प्रताप नगर में 100 व सरस्वती नगर में 240 सीटें हैं।
कॉलेजों में स्नातक के दाखिले के लिए दो जुलाई से दूसरा चरण शुरू हो रहा है। दो व तीन जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इसके नाम आने पर संबंधित आवेदकों को चार से सात जुलाई तक फीस भरनी है।
- सुमन बाला, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी।