{"_id":"686ebf1f8be59bf4a60a5b3c","slug":"second-phase-of-admission-process-begins-preference-list-will-come-tomorrow-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-140506-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू, कल आएगी वरीयता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू, कल आएगी वरीयता सूची
Thu, 10 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। आईटीआई में दाखिला लेने की ऑनलाइन प्रक्रिया का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो गया है। बुधवार को हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विभाग ने दाखिला पोर्टल फिर से खोल दिया। इस दौरान पहले चरण के बाद रिक्त सीटें पोर्टल पर दिखाई गईं। वहीं पोर्टल पर आवेदन में संशोधन का विकल्प भी खुल गया।
नोडल आईटीआई में पहले चरण के बाद शेष रिक्त 985 सीट दिखाई गईं। पहले चरण में अलॉट 753 में से 363 पर ही दाखिले हुए थे और 390 सीट खाली रह गई थी। नोडल आईटीआई में 32 ट्रेड की संचालित 83 यूनिट की कुल 1348 सीटें हैं। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी सुबह से ही नोडल आईटीआई में पहुंचने लगे थे।
इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने आवेदन में पसंद में संशोधन करवाया। पहली सूची में नाम आने के बावजूद दाखिला न लेने वाले विद्यार्थियों को आवेदन में संशोधन करना जरूरी था। अन्यथा उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया के दूसरे चरण में शामिल नहीं किया जाता। पहली सूची के विद्यार्थियो को संशोधन के लिए पांच सौ रुपये शुल्क देना पड़ा।
विज्ञापन
इसके अलावा सूची में स्थान न पाने वाले विद्यार्थियों ने भी अपनी पसंद में बदलाव करवाया। इस दौरान पहली सूची में स्थान न पाने वाले विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया गया। विद्यार्थियों के पास आवेदन में संशोधन करवाने का अभी वीरवार का भी दिन है। वीरवार को भी आईटीआई में विद्यार्थी आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद 11 जुलाई को दूसरे चरण की प्रक्रिया के लिए दूसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी।
किस ट्रेड में कितनी सीटें रिक्त
पोर्टल पर बुधवार को खाली सीटों की सूची दिखाई गई। कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस की 48 में से 16 सीटें भर गई हैं और 32 खाली हैं। इलेक्ट्रॉनिक मशीन की 48 में से 12 सीटों पर दाखिले हुए हैं और 36 खाली हैं। फीटर की कुल 40 में से 16 पर दाखिलें हो गए हैं और 24 सीट खाली हैं। रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन की 48 में से 14 सीटों पर दाखिले हुए और 34 सीट रिक्त हैं। इसके साथ इलेक्ट्रिशियन की 40 में से 21 पर दाखिले के बाद 19 सीट खाली हैं। स्टेनोग्राफर की 48 में से 24 सीट भर गई हैं और 24 खाली हैं। मशीनिस्ट की 60 में से 10 पर ही दाखिले हुए हैं और 50 रिक्त हैं। वेल्डर की 120 में से 37 सीटें भर गई हैं और पोर्टल पर 83 सीट दिखाई गई हैं। कोपा की 96 में से 46 सीटें भर गई हैं और 50 खाली हैं। प्लंबर की 96 में से 84 सीट खाली हैं। वायरमैन की 40 में से 31 सीटें अभी खाली हैं। इसके अलावा अन्य ट्रेड्स में भी 50 से 70 प्रतिशत सीट खाली हैं।
ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू हो गया है। पोर्टल पर रिक्त सीटें दिखाई गई हैं। 11 जुलाई को दूसरी वरीयता सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थी वीरवार को भी आवेदन में बदलाव कर सकेंगे। शेड्यूल के अनुसार दाखिला दिया जाएगा। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।