फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Second phase of admission in ITI ends, Yamunanagar

आईटीआई में दाखिले का दूसरा चरण खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Second phase of admission in ITI ends, Yamunanagar
आईटीआई में दाखिले के लिए पहुंचे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला का दूसरा चरण मंगलवार को पूरा हो गया। अब 28 अक्तूबर को तीसरे चरण के लिए सूची जारी की जाएगी। मंगलवार को अंतिम दिन 169 में से मात्र 12 ही विद्यार्थी संस्थान पहुंचे। दस्तावेजों की कमियां मिलने पर तीन आवेदन रद्द कर दिए गए।
विभाग की ओर से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक दस्तावेज जांच का समय दिया दिया था। सुबह नौ बजे आईटीआई खुली थी। दूसरे चरण के 157 विद्यार्थी दस्तावेजों की जांच के लिए नहीं पहुंचे। आईटीआई में दाखिले के लिए मंगलवार को कुल 169 दस्तावेजों की जांच होनी थी। इनमें से 12 ही विद्यार्थी पहुंचे। दूसरे चरण की सूची में कुल 399 विद्यार्थियों को सीट अलॉट हुई थी। इनमें से शनिवार को 121 और सोमवार को कुल 88 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। मंगलवार मात्र नौ विद्यार्थियों का दाखिला हुआ। इस दौरान कुल 30 विद्यार्थियों के आवेदन कमियों के कारण निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रिंसिपल मनदीप सिंह बेनीवाल ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया का तीसरा चरण 28 अक्तूबर को शुरू होगा। पोर्टल सही से चला तो 28 अक्तूबर को तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। यह चरण सात नवंबर तक चलेगा। 28 को सूची जारी होने के बाद 30 तक बदलाव व त्रुटि दुरुस्त की जा सकेंगी। इसके बाद दो नवंबर को सीट अलॉट की जाएगी। चार व पांच नवंबर को छुट्टी रहेगी। तीन व छह नवंबर को दस्तावेजों की जांच होगी। सात नवंबर तक फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण के लिए तैयारियां शुरू : बेनीवाल
आईटीआई के प्रिंसिपल मनदीप सिंह बेनीवाल ने बताया कि तीसरे चरण के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संस्थान में आने वाले विद्यार्थियों के लिए सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके लिए संस्थान में तीन-तीन सदस्यों की छह कमेटियां बनाई गई हैं। विद्यार्थी किसी भी समस्या के लिए सहायता केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed