{"_id":"6664eeb2fe7690994c0f6b34","slug":"second-case-filed-against-the-accused-of-cheating-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-120142-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ठगी के आरोपियों पर दूसरा केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ठगी के आरोपियों पर दूसरा केस दर्ज
Sun, 09 Jun 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बूटगढ़ निवासी आरोपी संदीप व मंजू रानी ने सुल्तानपुर निवासी शहजाद के अलावा रानीपुर कलां गांव निवासी विशाल को कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े 26 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने शहजाद से 30 लाख 18 हजार रुपये थे। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज किया था। अब बिलासपुर पुलिस ने रानीपुर कलां निवासी विशाल के पिता पिरथी की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है। दो दिन में आरोपियों पर यह दूसरा केस दर्ज किया गया है।
गांव रानीपुर कलां निवासी पिरथी सिंह ने बताया कि वह रणजीतपुर अड्डा पर बिजली की दुकान करता है। उनका बेटा विशाल राजकीय काॅलेज अहड़वाला से ग्रेजुएशन कर रहा है। वह विदेश जाने का इच्छुक था, क्योंकि एरिया से कई युवक विदेश गए हुए हैं। बेटे की इच्छा को देखते हुए उसने बूटगढ़ निवासी संदीप से बात की। वह युवकों को विदेश भिजवाने का का कार्य करता है।
विज्ञापन
आरोपी ने उसे कहा कि वह उनके बेटे को कनाडा में स्ट्डी वीजा पर भिजवा देगा और उसको वहां पर वर्क परमिट दिलाकर काम भी दिला देगा। इसी दौरान वहां पर सुल्तानपुर निवासी अलियास भी आ गया। उसने भी आरोपी से अपने बेटे शहजाद के बारे में बात की। आरोपी ने कहा कि उनकी साथी मंजू का बेटा भी कनाडा में रहता है। वह यहां से भेजे गए युवकों को कनाडा में काम दिलवाता है।
विज्ञापन
आरोपी ने दोनों लड़कों को विदेश भेजने के नाम पर 40-40 लाख रुपये का खर्च आने की बात कही। बाद में 35-35 लाख रुपये में बात तय हुई। उनकी बातों में आकर वह तैयार हो गए। कुछ दिन बाद आरोपी संदीप व मंजू उनसे मिले। उनके बेटों के दस्तावेज लिए। इसके बाद अलग-अलग कर आरोपियों ने उससे साढ़े 26 लाख रुपये ले लिए। वहीं अलियास से 30 लाख 18 हजार रुपये रुपये लिए।
इस तरह से काफी दिन बीत गए। जब भी आरोपी से बात करते तो वह टाल मटोल कर देते। रुपये वापस मांगे तो इंकार कर दिया और धमकी देने लगे। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, एक दिन पहले पुलिस ने अलियास की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया था।