{"_id":"618d85bd42afb85cd63825e7","slug":"seal-of-seven-shops-of-workshop-road-for-non-payment-of-outstanding-rent-yamuna-nagar-news-knl892930113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया किराया ने भरने वालों पर निगम की गिरी गाज, सात दुकानें की सील, अब 63 की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया किराया ने भरने वालों पर निगम की गिरी गाज, सात दुकानें की सील, अब 63 की तैयारी
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशॉप रोड पर दुकान सील करते निगम कर्मी
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। बकाया किराया न भरने वालों पर नगर निगम ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे में वीरवार को सात दुकानों पर निगम की गाज गिरी। कार्रवाई करते हुए निगम कर्मियों द्वारा इन दुकानों को सील कर दिया गया। इन पर लगभग 24 लाख 14 हजार रुपये किराया बकाया है।
वर्कशॉप रोड पर कुल 10 दुकानों को सील किया जाना था। इनमें से तीन दुकानदारों ने पार्ट पेमेंट में किराया जमा करवाना शुरू कर दिया है। इसके चलते इन पर कार्रवाई नहीं की गई। इनके अलावा नगर निगम 63 और दुकानों को सील करने की तैयारी में है। इन दुकानों पर लगभग 1.60 करोड़ रुपये किराया बकाया है। निगम की ओर से इन दुकानदारों को कई बार नोटिस भेजकर चेताया गया था। बीती 15 सितंबर को हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 408ए (2) के तहत इन दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी किया था। इसके बाद अब निगम ने दुकान सीलिंग की कार्रवाई शुरू की।
इस तरह से हुई कार्रवाई
क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सहायक देशराज, सहायक नरेंद्र, अजय कुमार व अन्य कर्मचारियों की टीम जगाधरी वर्कशॉप रोड पर पहुंची। लंबे समय से किराया जमा न करवाने पर निगम की इस टीम ने यहां दुकान नंबर 20 प्रथम तल, 51 प्रथम तल, 52 प्रथम तल, 53 प्रथम तल, 86 बीजी, 100 प्रथम तल व 127 प्रथम तल को सील किया। निगम की ओर से सातों दुकानों के किराएदारों को कई बार किराया जमा करवाने के लिए नोटिस दिए जा चुके हैं। फिर भी इन्होंने किराया जमा नहीं करवाया।
विज्ञापन
किस दुकान पर कितना किराया बकाया-
दुकान - किराया
20 प्रथम तल - 130351
51 प्रथम तल - 561581
52 प्रथम तल - 476854
53 प्रथम तल - 457433
86बीजी - 479601
100 प्रथम तल - 167033
127 प्रथम तल - 141725
नगर निगम एरिया में हैं 1650 दुकानें
नगर निगम एरिया में 1650 दुकानें हैं। इनमें लगभग साढ़े तीन सौ दुकानें जगाधरी जोन में है, बाकी यमुनानगर जोन में है। किराया जमा न कराने पर दो माह पहले निगम की ओर से 75 दुकानों के किराएदारों को अंतिम नोटिस जारी किया था। जिसके बाद दो दुकानदारों द्वारा पार्ट पेमेंट में किराया जमा करवाना शुरू किया। दो दिन पहले निगम ने 73 दुकानों को सील करने का ऐलान किया। जिसके बाद वर्कशॉप रोड के तीन दुकानदारों ने बकाया राशि पार्ट पैमेंट में जमा करवानी शुरू की।
मीराबाई बाजार के दुकानदार मेयर से मिले
उधर, मीराबाई बाजार व्यापार एसोसिएशन के प्रधान प्रेम सागर शर्मा नगर निगम की ओर से बकाया किराया न जमा कराने पर जो 31 दुकानदारों की लिस्ट सीलिंग के लिए जारी हुई उस विषय में मेयर मदन चौहान से मिले। प्रधान प्रेम सागर शर्मा ने बताया कि जिन दुकानदारों के किराए बकाया है वे एकसाथ किराया जमा नहीं करवा सकते उन्हें किश्तों में जमा कराने का आग्रह किया। इस पर मेयर ने उन्हें अधिकारी से बातचीत कर किश्तों में किराया जमा करवाने का आश्वासन दिया है।
वर्जन
किराया जमा न करवाने वाले दुकानदारों के खिलाफ निगम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। निगम की सीलिंग की कार्रवाई से बचने के लिए बकायादार अपना बकाया किराया जल्द से जल्द जमा करवाएं। साथ ही किराएदार हर माह अपना किराया समय पर जमा करवाए। ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसके अलावा जो दुकानदार पूरी पेमेंट एक साथ देने में असमर्थ है। वह पार्ट पेमेंट में अपना किराया नगर निगम में जमा करवा सकते हैं।
-अजय सिंह तोमर, निगमायुक्त।