{"_id":"644454f433c277b3fe021f84","slug":"sdm-caught-midnight-raid-tractor-trolley-full-of-urea-in-chemical-factory-yamuna-nagar-news-c-18-1-98807-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: केमिकल फैक्टरी में एसडीएम ने आधी रात की रेड, यूरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: केमिकल फैक्टरी में एसडीएम ने आधी रात की रेड, यूरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी
Sun, 23 Apr 2023 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 23 Apr 2023 03:13 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। बूड़िया रोड जगाधरी स्थित अंसारी केमिकल फैक्टरी में शुक्रवार रात करीब सवा 12 बजे एसडीएम अशोक कुमार ने रेड की। इस दौरान फैक्टरी में यूरिया खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्राली मिली, जिसमें कृषि में प्रयोग होने वाले यूरिया के 63 बैग बरामद हुए। एसडीएम ने यूरिया को थाना शहर जगाधरी के हवाले कर दिया। पुलिस ने कृषि विभाग के विशेषज्ञ हरीश पांडे की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक व फैक्टरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में कृषि एवं कल्याण विभाग के विषय विशेषज्ञ हरीश पांडे ने बताया कि शनिवार तड़के विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रदीप मिल से उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि शुक्रवार रात करीब सवा 12 बजे एसडीएम जगाधरी अशोक कुमार ने ग्लू (गोंद) बनाने वाली अंसारी केमिकल बूड़िया रोड जगाधरी में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी है, जिसमें कृषि में उपयोग होने वाले यूरिया खाद के 63 बैग मिले हैं। यह यूरिया ट्रैक्टर ट्राली समेत थाना शहर जगाधरी में एसडीएम ने भिजवा दिया है। सूचना पाते ही वह थाने में पहुंच गए। थाने में एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्राली मिली जिस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। इस ट्रैक्टर ट्राली को यूपी के जिला सहारनपुर के गंगोह निवासी अनुज चला रहा था। एसडीएम की रेड के बाद वह मौके से भाग गया। ट्राली में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड बठिंडा, पंजाब द्वारा निर्मित 63 बैग कृषि में उपयोग होने वाले यूरिया के मिले। उन्होंने जांच के लिए यूरिया के सैंपल लिए। इसके बाद यूरिया के सभी बैग व ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हरीश पांडे ने थाने में शिकायत देते हुए अवैध कृषि प्रयोग यूरिया की सप्लाई करने वाले आरोपी और ग्लू बनाने वाली फैक्टरी अंसारी केमिकल बूड़िया रोड जगाधरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। विदित हो कि कृषि प्रयोग यूरिया पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है, जबकि अंसारी केमिकल फैक्टरी में प्रयोग किए जाने वाले यूरिया पर यह अनुदान उपलब्ध नहीं है।
मामले की जांच कर रहे बूड़िया गेट चौकी के एसआई निर्मल सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारी हरीश पांडे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।