{"_id":"e9822ee7a6ac5599aee799433381affb","slug":"scorpio-driver-robbed-and-killed-the-bodies-were-found-tied-to-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर की हत्या कर स्कार्पियो लूटी, पेड़ से बंधा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर की हत्या कर स्कार्पियो लूटी, पेड़ से बंधा मिला शव
यमुनानगर
Updated Thu, 22 May 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
कैथल के एक टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर उसका शव गांव भगवानगढ़ में फेंक दिया गया। उसका शव पेड़ से बंधा हुआ था और मुंह पर टेप लगा था।
मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। मंगलवार को चार व्यक्ति उसकी स्कार्पियो किराए पर लेकर यमुनानगर आए थे। मृतक की स्कोर्पियो गाड़ी गायब होने से आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने ही टैक्सी ड्राइवर की हत्या की है। डीएसपी और सीन ऑफ क्राइम विभाग की टीम नेे घटनास्थल पर आकर छानबीन की।
थाना जठलाना प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को बुधवार की सुबह गांव भगवानगढ़ से सूचना मिली कि गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव खेतों में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। घटनास्थल पर लगभग करीब 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से बंधा था। उसके दोनों पीछे की तरफ कर पापुलर के पेड़ के साथ रस्सी से बंधे थे।
मृतक की नाक से खून बह रहा था और शरीर पर भी चोट के निशान थे। डीएसपी विजेंद्र विज, थाना जठलाना प्रभारी रमेश शर्मा और थाना रादौर प्रभारी ललित कुमार दलाल पुलिस मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सीन ऑफ क्राइम विभाग की टीम ने मौके पर आकर घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए। मौके पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण आ गए, लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मृतक आसपास के गांव का नहीं है। जठलाना पुलिस ने मृतक युवक की फोटो प्रदेश के दूसरों थानों में भिजवाई। इसके बाद उसकी शिनाख्त कैथल जिला के गांव खरक पांडवा (थाना कलायत) निवासी जसविंद्र सिंह उर्फ बोबली के रूप में हुई। वह मंगलवार से लापता था।
मृतक के परिजनों की शिकायत पर कलायत थाना में गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई गई थी। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद मृतक के परिजन थाना जठलाना पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया किमंगलवार को चार व्यक्तियों ने कलायत से जसविंद्र की स्कार्पियो बुक करवाकर यमुनानगर की ओर रवाना हुए थे। स्कार्पियो को जसविंद्र चला रहा था। रात करीब 10 बजे परिजनों ने जसविंद्र को फोन किया तो उसने बताया कि सवारी के साथ हूं। इसके बाद उसके मोबाइल फोन पर कॉल नहीं हो पाई।
बुधवार की सुबह जसविंद्र का शव गांव भगवानगढ़ के पास से बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि उपरोक्त चारों व्यक्ति ही जसविंद्र की हत्या कर उसकी स्कोर्पियो गाड़ी लूट कर ले गए। पुलिस उपरोक्त चारों व्यक्तियों और स्कोर्पियो गाड़ी की तलाश कर रही है। पुलिस ने खेत मालिक दिलबाग सिंह की शिकायत पर अज्ञात चार व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।