फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Scooty rider dies after being hit by a speeding tractor-trolley

Yamuna Nagar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Thu, 23 Apr 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after being hit by a speeding tractor-trolley
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रटौली निवासी 45 वर्षीय राम सिंह के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब वह स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे।


गांव रटौली निवासी 45 वर्षीय राम सिंह के परिजनों ने बताया कि राम सिंह अपने छोटे भाई विक्रम के साथ यमुनानगर से घर का सामान खरीदकर लौट रहे थे। रात को कांसापुर के पास जाहिद खान के फार्म के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राम सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर व नाक से खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। विक्रम ने तुरंत घायल भाई को संभाला और रिश्तेदारों की मदद से सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी चालक कांसापुर निवासी आरिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed