फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Schools will have to create kitchen gardens for the competition

Yamuna Nagar News: प्रतियोगिता के लिए विद्यालयों में बनाना होगा किचन गार्डन

Mon, 15 Dec 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Schools will have to create kitchen gardens for the competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में मिड-डे-मील पकाने वाले रसाइयों (कुक) की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता कलस्टर, खंड व जिला स्तर पर करवाई जानी है। परंतु इसमें सभी विद्यालयों में खाना पकाने वाले रसोइये भाग नहीं ले पाएंगे। चूंकि इसके लिए विभाग की ओर से विद्यालय में किचन गार्डन की शर्त रखी गई है। इसमें केवल किचन गार्डन वाले स्कूल के कुक ही भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता करवाने के लिए निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। वहीं इसमें विद्यालयों में किचन गार्डन बनाने के आदेश दिए हैं। परंतु सभी विद्यालयों में किचन गार्डन बनाने की जगह ही नहीं है। ऐसे में सभी विद्यालयों के कुक इसमें भाग लेने से वंचित रह जाएंगे। वहीं निदेशालय ने प्रतियोगिता में रसोइयों की भागीदारी बढ़ाने की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी है। इसके लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, उप जिला मौलिक अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी को प्रतिभागियों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में रसोइयों को अपना पाक कौशल दिखाना होगा। इसमें खाना बनाने, गैस का उपयोग करने का तरीका, खाने में प्रयोग होने वाली सामग्री, सब्जियों की कटिंग सहित अन्य कौशल की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस प्रतियोगिता में अपने विद्यालय के किचन गार्डन की सब्जियों का प्रयोग करना होगा। निदेशालय के पत्र मिलने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को इसके आदेश दिए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी विद्यालयों को निदेशालय के आदेश पत्र भेज दिए हैं। वहीं, मुखियाओं को विद्यालय में किचन गार्डन बनाने के भी आदेश दिए हैं।
जिले में 591 प्राथमिक पाठशालाएं और 212 माध्यमिक विद्यालयों में मिड-डे-मील पकाया जाता है। इसमें से केवल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में ही किचन गार्डन है। जिले के करीब 500 विद्यालयों में ही किचन गार्डन है। इसमें कुछ ऐसे हैं जिनके पास जगह होने से गार्डन भी काफी छोटे हैं।
किचन गार्डन वाले विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में किचन गार्डन नहीं है, चूंकि उनके पास इतनी जगह ही नहीं है। जिले के प्राथमिक पाठशाला में 1067 कुक हैं। वहीं, माध्यमिक विद्यालयों में कुक की संख्या कुल 627 है।
जिले में कुल 1724 कुक कार्यरत हैं। विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार कुक की जिम्मेदारी लगाई गई है। ऐसे में इस प्रतियोगिता से अधिकांश मील कुक वंचित रह जाएंगे। उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिलेगा।

विभाग की ओर से रसोइयों की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह खाना बनाने की प्रतियोगिता होगी और इसमें किचन गार्डन वाले विद्यालय के कुक भाग ले सकेंगे। इसमें अधिक से अधिक प्रतिभागी हो, इसके लिए आदेश दिए गए हैं। - पिरथी सैनी, उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed