{"_id":"645bae32e4b528cc67075d18","slug":"school-van-overturns-in-mine-after-hitting-car-in-yamunanagar-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: कार को टक्कर मारने के बाद स्कूल वैन खदान में पलटी, पांच बच्चे जख्मी, बिलासपुर मार्ग पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: कार को टक्कर मारने के बाद स्कूल वैन खदान में पलटी, पांच बच्चे जख्मी, बिलासपुर मार्ग पर हुआ हादसा
Wed, 10 May 2023 08:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा, यमुनानगर (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 10 May 2023 08:16 PM IST
सार
बिलासपुर मार्ग पर राजपुरा मोड़ के पास हादसा हुआ। सात अन्य को हल्की चोटें आई हैं। स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर तेज गति से चलाने का आरोप है। सभी बच्चों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
स्कूल वैन, वह कार जिससे वैन टकराई, अस्पताल में पहुंचे बच्चे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यमुनानगर के साढौरा क्षेत्र में कार को टक्कर मारने के बाद बेकाबू स्कूल वैन खदान में पलट गई, जिसमें पांच बच्चे जख्मी हो गए, जबकि सात अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आईं। हादसा बिलासपुर मार्ग पर राजपुर मोड़ के पास हुआ है। ये बच्चे कुराली के दून पब्लिक स्कूल के थे। सभी बच्चे साढौरा निवासी थे और इनकी उम्र आठ से दस साल के बीच है, जिन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को भरा गया था। साथ ही वैन का चालक विकास तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान चालक ने राजपुर के पास सामने से जिला मुजफ्फरनगर के रहने वाले कपिल राणा की कार को टक्कर मार दी, जिसके कारण कार का टायर फट गया और वैन भी अनियंत्रित होकर सड़क के साथ सटी खदान में पलट गई।
वैन पलटते ही बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने वैन को सीधा करके बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में वैन सवार राम, चेष्टा, यशीका, शिवानी और घवेषा जख्मी हो गए, जबकि अनिशा, तनवी, मनिका, राघव, क्विन, मानवी व प्रियल को अंदरूनी चोटें पहुंची हैं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने बच्चों को पहुंचाया सीएचसी
हादसे के दौरान ही वहां से गुजर रहे पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने अपने चालक पिंदर सिंह के साथ मिलकर घायल बच्चों को अपनी कार से सीएचसी पहुंचाया। बाकी बच्चों को उनके अभिभावक अपने घर ले गए। एसएमओ डॉ. अमरीश व डॉ. निशा ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद से बच्चों का उपचार किया। उधर स्कूल के प्रिसिंपल हंस राज का कहना है कि हादसे में वैन के चालक की कोई गलती नहीं है, कार वाले ने ही वैन को टक्कर मारी है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है वैन चालक की ही गलती है, वह तेज रफ्तार से चला रहा था, जिस कारण वैन बेकाबू होकर पलट गई।
अभिभावक कर चुके शिकायत
सीएचसी में मौजूद कुछ अभिभावकों ने बताया कि स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंस कर बैठाने से बच्चों को बहुत परेशानी होती है। इस बारे में कई अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन को शिकायत भी की थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई सुधार नहीं किया। रमेश, सतपाल, नरेश व कुलविन्द्र ने बताया कि अधिकतर स्कूलों की बसों में क्षमता से अधिक बच्चे ठूंस कर ले जाए जाते हैं। प्रशासन इनकी जांच भी नहीं करता है। उन्होंने सभी स्कूलों की बसों की नियमित जांच करवाने की मांग की है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर और सीएचसी पहुंच गई थी। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है अगर शिकायत आती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -मेम सिंह, एसएचओ, साढौरा।