फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   school van overturned, children injured

Yamuna Nagar News: कार को टक्कर मारने के बाद वैन खदान में पलटी, पांच बच्चे जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
school van overturned, children injured
साढौरा। कार को टक्कर मारने के बाद बेकाबू स्कूल वैन खदान में पलट गई, जिसमें पांच बच्चे जख्मी हो गए, जबकि सात अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आईं। हादसा बिलासपुर मार्ग पर राजपुर मोड़ के पास हुआ है। ये बच्चे कुराली के दून पब्लिक स्कूल के थे। सभी बच्चे साढौरा निवासी थे और इनकी उम्र आठ से दस साल के बीच है, जिन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को भरा गया था। साथ ही वैन का चालक विकास तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान चालक ने राजपुर के पास सामने से जिला मुजफ्फरनगर के रहने वाले कपिल राणा की कार को टक्कर मार दी, जिसके कारण कार का टायर फट गया और वैन भी अनियंत्रित होकर सड़क के साथ सटी खदान में पलट गई। वैन पलटते ही बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने वैन को सीधा करके बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में वैन सवार राम, चेष्टा, यशीका, शिवानी और घवेषा जख्मी हो गए, जबकि अनिशा, तनवी, मनिका, राघव, क्विन, मानवी व प्रियल को अंदरूनी चोटें पहुंची हैं।
विज्ञापन


-------------
पूर्व विधायक ने बच्चों को पहुंचाया सीएचसी
हादसे के दौरान ही वहां से गुजर रहे पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने अपने चालक पिंदर सिंह के साथ मिलकर घायल बच्चों को अपनी कार से सीएचसी पहुंचाया। बाकी बच्चों को उनके अभिभावक अपने घर ले गए। एसएमओ डॉ. अमरीश व डॉ. निशा ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद से बच्चों का उपचार किया। उधर स्कूल के प्रिसिंपल हंस राज का कहना है कि हादसे में वैन के चालक की कोई गलती नहीं है, कार वाले ने ही वैन को टक्कर मारी है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है वैन चालक की ही गलती है, वह तेज रफ्तार से चला रहा था, जिस कारण वैन बेकाबू होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अभिभावक कर चुके शिकायत -----
सीएचसी में मौजूद कुछ अभिभावकों ने बताया कि स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंस कर बैठाने से बच्चों को बहुत परेशानी होती है। इस बारे में कई अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन को शिकायत भी की थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई सुधार नहीं किया। रमेश, सतपाल, नरेश व कुलविन्द्र ने बताया कि अधिकतर स्कूलों की बसों में क्षमता से अधिक बच्चे ठूंस कर ले जाए जाते हैं। प्रशासन इनकी जांच भी नहीं करता है। उन्होंने सभी स्कूलों की बसों की नियमित जांच करवाने की मांग की है।
------------
वर्जन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर और सीएचसी पहुंच गई थी। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है अगर शिकायत आती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-मेम सिंह, एसएचओ, साढौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed