{"_id":"65721add12728c00f10c6c97","slug":"school-girl-kidnapped-from-salon-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-10260-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्कूल की छात्रा का सैलून से अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्कूल की छात्रा का सैलून से अपहरण
विज्ञापन
थॉपर कॉलोनी स्थित बॉलीवुड यूनीसेक्स सैलून से 17 साल की छात्रा को अगवा कर लिया गया। बदमाश स्कॉर्पियो कार में आए थे। हालांकि इस दौरान परिवार ने भी लड़की को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन युवकों ने उनपर भी हमला कर दिया। इस हमले में लड़की के पिता के हाथ पर तलवार लगने से घायल हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने सैलून के बाहर खड़ी लड़की के परिवार की गाड़ी को भी तोड़ डाला। उसके बाद बदमाश स्कॉर्पियो कार में छात्रा को जबरदस्ती बिठा कर अपने साथ ले गए। इसी बीच थाना शहर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस व डीएसपी अभिलक्ष जोशी के अलावा सीआईए की टीमें पहुंची। वहीं पूरी वारदात सैलून के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस जांच के लिए सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में लेकर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। सामने आया है कि अगवा करने वाला युवक गुलाब नगर हमीदा निवासी अली है। वहीं यह सैलून हमीदा का साहिल चलाता है। लड़की के पिता के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लड़की एक निजी स्कूल में 11 वीं कक्षा की छात्रा है। सुबह घर से स्कूल के लिए आई थी। लड़की के स्कूल से फोन घर पर गया कि उनकी बेटी आज स्कूल नहीं पहुंची। इस पर परिवार के लोग चिंता में पड़ गए। इसके बाद लड़की के माता-पिता बेटी को तलाशते हुए जैसे ही थॉपर कॉलोनी में बॉलीवुड यूनिसेक्स सैलून पर पहुंचे तो वहां पर कुछ युवकों के साथ बेटी दिखी। युवकों ने लड़की के माता-पिता को देखकर उनपर हमला कर दिया और लड़की को जबरदस्ती कार में बैठाकर फरार हो गए। लेकिन युवकों ने लड़की के पिता पर तलवार से हमला कर दिया, लेकिन उन्होंने अपने बचाव के लिए हाथ को आगे कर दिया ऐसे में तलवार उनके हाथ पर लगी, जिससे वह चोटिल हो गए। जिनका बाद में उपचार भी कराया गया लेकिन पुलिस को सैलून के अंदर से तलवार और डंडे भी बरामद हुए हैं। शहर यमुनानगर थाना जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता के हाथ पर चोट लगी है।
विश्व हिंदू परिषद के संयोजक पंडित उदयवीर शास्त्री का इस संदर्भ में कहना है कि नाबालिक का अपहरण करने का मामला सीधे तौर पर लव जिहाद से जुड़ा हुआ है। स्कूल, काॅलेजों के पास कुछ सालों में दर्जनों सैलून खुल गए हैं। इनमें अनैतिक कार्य हो रहे हैं। शिक्षण संस्थानों के पास इतने सैलून खुल गए और पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही। पुलिस इन सैलून में कभी रेड भी नहीं करती। यदि अनैतिक कार्य कराने वाले सैलून पर प्रतिबंध नहीं लगा तो वह समाज के लोगों के साथ सड़क पर उतरेंगे।