{"_id":"67c603d69099234fbe0c3811","slug":"school-childrens-bus-slipped-in-the-mud-a-major-accident-was-averted-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-133991-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कीचड़ में स्कूली बच्चों की बस फिसली, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कीचड़ में स्कूली बच्चों की बस फिसली, बड़ा हादसा बचा
Tue, 04 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक स्कूल बस निर्माणाधीन नहर में गिरने से बाल-बाल बच गई। नहर की खोदाई करने के बाद ठेकेदार ने मिट्टी सड़क पर डाल रखी थी। बारिश में कीचड़ होने से बस फिसल गई। हादसे के समय बस में करीब 55 स्कूली बच्चे सवार थे।
हादसा यमुनानगर के फतेहपुर गांव के पास हुआ। ताजकपुर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में एक नई नहर की खोदाई का काम चल रहा है। ठेकेदार ने नहर की खोदाई कर मिट्टी सड़क पर डाल दी। दो दिन पहले हुई बारिश में मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। सोमवार को साबेपुर स्थित एक निजी स्कूल की बच जब बच्चों को लेकर वहां से गुजरी तो कीचड़ होने के कारण बस फिसल कर नहर की ओर चली गई।
नहर के किनारे बिजली के खंभे से बस टकरा कर रुक गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पहले बच्चों को बाहर निकाला और उसके बाद जेसीबी की मदद से बस को भी निकाला गया। गनीमत यह भी रही कि खोदाई की वजह से नहर में अभी पानी भी नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि खंभा न होता हो बच्चों से भरी बस नहर में गिर जाती। इससे बड़ा हादसा हो सकता था।