फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   School beautification competition

Yamuna Nagar News: विद्यालय सुंदरीकरण प्रतियोगिता के आयोजन में विलंब

Sat, 06 Dec 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
School beautification competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राजकीय विद्यालयों की सुंदरता, रख-रखाव व स्वच्छता को बढ़ाने देने के लिए शुरू की मुख्यमंत्री विद्यालय सुंदरीकरण योजना में विभागीय स्तर पर देरी हो गई है। यह प्रतियोगिता खंड व जिलास्तर पर करवाई जाती है। हर साल यह खंड स्तर प्रतियोगिता नवंबर में और दिसंबर में जिलास्तरीय प्रतियोगिता होती थी। इस बार प्रतियोगिता में देरी हो गई है। चूंकि अभी तक खंडस्तरीय प्रतियोगिता नहीं हो पाई है। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से दोबारा निर्देश दिए गए हैं।
इस मुख्यमंत्री विद्यालय सुंदरीकरण प्रतियोगिता के खंड विजेता को 50 हजार और जिला विजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। इस राशि का इस्तेमाल विद्यालय की विभिन्न जरूरतों व सुधार के लिए किया जाता है। वहीं, इससे विद्यालय प्रमुख की सर्विस बुक पर अच्छा प्रभाव पड़ता है, इसके चलते सभी विद्यालय मुखिया इसमें रूचि लेते हैं। अभी तक इस स्पर्धा का कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि जिला विभाग की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारी को पिछले महीने ही आदेश दे दिए थे, परंतु किसी खंड में अभी तक प्रतियोगिता नहीं हुई है। ऐसे में विभाग ने इसके दोबारा निर्देश जारी किए हैं। नियमों के अनुसार जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खंड के विजेता विद्यालय भाग लेते हैं। ऐसे में जिलास्तरीय प्रतियोगिता भी लटकी हुई है। इसके लिए जिला शिक्षा सदन कार्यालय की ओर से पत्र जारी कर खंडस्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय सुंदरीकरण प्रतियोगिता में देरी व्यस्त शेड्यूल बताया जा रहा है। चूंकि अभी तक विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही थीं। पूरा नवंबर खेल प्रतियोगिताओं में बीता है। अक्टूबर के बीच में अंडर-14, 16 व 17 की पहले खंड और फिर जिलास्तरीय विद्यालय खेल क्रीड़ा प्रतियोगिता करवाई गई। इसके बाद अंडर-11 खंड व जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं हुई।
इसके बाद सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खंडस्तरीय प्रतियोगिताएं हुई। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं, इस बीच जिलास्तरी बाल महोत्सव और फिर राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं हुई। इसके साथ गीता जयंती महोत्सव के कारण अधिकारी व्यस्त रहे। विद्यालयों व अधिकारियों की व्यस्तता के कारण इसमें देरी हुई है।
जिला स्तर पर हिस्सा लेते हैं 18 विद्यालय

विद्यालय मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता तीन श्रेणी में करवाई जाती है। इसमें प्राथमिक, माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। प्रतियोगिता के लिए सभी विद्यालयों से आवेदन लिए जाते हैं। इसके बाद अधिकारी प्रतियोगिता के मानक के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण करते हैं। मानक पर पूरा करने वाले स्कूल को विजेता घोषित किया जाता है। खंड के विजेता विद्यालयों का नाम जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाता है। इसके बाद जिलास्तरीय विजेता भी इसी प्रकिया के तहत चुने जाते हैं। जिले में कुल छह खंड हैं और प्रत्येक खंड से तीन विजेता चुने जाते हैं और जिलास्तरीय प्रतियोगिता में कुल 18 विद्यालय शामिल होते हैं।

विद्यालय सुंदरीकरण प्रतियोगिता के लिए सभी खंड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। खेल व अन्य कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण यह प्रतियोगिता नहीं हो पाई है। अब दोबारा से खंड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही खंड व जिलास्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। - प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed