फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Scheduled Caste and Scheduled Tribe youth will receive free skill training

अनुसूचित जाति-जनजाति युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण

Fri, 17 Jul 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Scheduled Caste and Scheduled Tribe youth will receive free skill training
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कल्याण विभाग की ओर से एमएसएमई हब के अंतर्गत नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त प्रीति ने दी।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधीन संचालित एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर द्वारा जूनियर टेक्नीशियन-कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्क प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क होगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के साथ आवास, भोजन तथा अध्ययन सामग्री भी बिना किसी शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन के साथ 10वीं अथवा उससे अधिक की अंकतालिका की स्व-सत्यापित प्रति, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र और वैध जाति प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 780011220, 707380811, 869947940 या 9950851795 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed