{"_id":"674530a5f16e9ed4640d1f79","slug":"schedule-of-buniyaad-and-super-100-fixed-seminars-will-also-be-held-at-block-level-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-128903-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बुनियाद व सुपर-100 का शेड्यूल तय, खंड स्तर पर सेमिनार भी होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बुनियाद व सुपर-100 का शेड्यूल तय, खंड स्तर पर सेमिनार भी होंगे
विज्ञापन
यमुनानगर। शिक्षा निदेशालय ने मिशन बुनियाद व सुपर-100 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इनमें पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही दोनों कार्यक्रमों के लिए खंड स्तरीय जागरूकता सेमिनार के भी आदेश दिए गए हैं। इन सेमिनार का भी शेड्यूल तय कर दिया गया है। हर खंड में सेमिनार कराने को 35 हजार का बजट है, जिस के मुताबिक जिले के छह खंडों में जागरूकता सेमिनारों पर 2.10 लाख खर्च होगा।
सेमिनारों के शेड्यूल मुताबिक 21 नवंबर को छछरौली, 26 नवंबर को सरस्वती नगर, 29 नवंबर को साढौरा, चार दिसंबर को जगाधरी, नौ दिसंबर को बिलासपुर, 14 को रादौर में सेमिनार कराने हैं। निदेशालय के आदेशानुसार इन सेमिनार में एसडीएम, सीटीएम, बीडीओ अथवा समकक्ष अधिकारियों को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करना है। यह जिम्मेदारी डीईओ को दी गई है। साथ ही डीईओ सभी बीईओ को सेमिनार के संचालन के निर्देश देंगे और सेमिनार समाप्ति पर बीईओ से रिपोर्ट भी लेंगे। सेमिनार में खंड के हर राजकीय स्कूल के 8वीं व 10वीं के टॉप-3 विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को शामिल किया जाना है, जिनके साथ एक टीजीटी का होना अनिवार्य है। इस बारे में डीएमएस कर्मवीर सिंह राठी ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे पंजीकरण की संख्या बढ़ाई जा सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मिशन बुनियाद व सुपर-100 का शेड्यूल:-
गतिविधि बुनियाद सुपर-100
पंजीकरण 16 नवंबर 16 नवंबर
लेवल-1 परीक्षा 24 दिसंबर 05 फरवरी
लेवल-1 परिणाम 20 जनवरी 20 फरवरी
लेवल-2 परीक्षा 28 जनवरी 05 अप्रैल
लेवल-2 परिणाम 07 फरवरी 30 अप्रैल
लेवल-3 परीक्षा-ओरिएंटेशन 11 फरवरी-- --
लेवल-3 परिणाम 20 मार्च-- --
कक्षाएं शुरू 07 अप्रैल 05 मई
-- -- -- -- -- -- --
पंजीकरण के लिए पात्रता:-
मिशन बुनियाद में आठवीं कक्षा और सुपर-100 में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला विद्यार्थी आवेदन कर सकता है। सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। वहीं, मिशन बुनियाद के तहत विद्यार्थियों को अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करवाई जाती है। यह तैयारी विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क कराई जाती है।

लेवल-3 परीक्षा-ओरिएंटेशन 11 फरवरी
लेवल-3 परिणाम 20 मार्च