{"_id":"6267058f7dc346612f3698dc","slug":"sbi-peon-dies-after-swallowing-poisonous-substance-yamuna-nagar-news-knl106122917","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ निगलने से एसबीआई के चपरासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ निगलने से एसबीआई के चपरासी की मौत
विज्ञापन

- सुसाइड नोट व परिजनों की शिकायत पर महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
यमुनानगर। गांव उधमगढ़ के 25 वर्षीय अमन ने दादूपुर के पास जहरीला पदार्थ निगल लिया। राहगीर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने एक महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। आरोप है कि इसी से तंग व परेशान होकर अमन में जहरीला पदार्थ निकल लिया। ऐसी शिकायत मिलने पर थाना बूड़िया पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मृतक के भाई अजय ने बताया कि अमन ने सुसाइड नोट भी लिखा था, जो उसके बैग से मिला। इसमें उसने एक महिला पर ब्लैकमेल करने की बात कही है। अजय ने आरोप लगाया कि महिला की वजह से ही भाई अमन ने आत्महत्या की। अजय ने बताया कि उधमगढ़ का अमन जिला सचिवालय स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच में चपरासी का कार्य करता था। इस दौरान उसकी जान-पहचान एक महिला से हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। अजय का आरोप है कि उक्त महिला भाई को ब्लैकमेल कर उससे दो लाख रुपये देने की मांग कर रही थी। पैसे न देने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। इससे अमन परेशान था। इसी परेशानी में उसने 23 अप्रैल को दादूपुर के पास जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने अमन को अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां उसकी मौत हो गई।
थाना बूड़िया प्रभारी लज्जा राम का कहना है कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।