फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Saved the crop by cleaning the drain himself

Yamuna Nagar News: नाले की खुद सफाई कर बचाई फसल

Mon, 15 Sep 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Saved the crop by cleaning the drain himself
साढौरा में सफाई किए जाने के बाद नाले में बहता पानी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। नगर पालिका की ओर से नाले की सफाई नहीं करवाई गई तो किसानों ने खुद ही इसकी सफाई का बीड़ा उठा लिया। इससे पानी अब खेतों में खड़ी फसल को खराब करने के बजाय आगे बढ़ रहा है। फसलों को हो रहे नुकसान से चिंतित किसानों ने इस नाले की सफाई करवाने के लिए कई बार नगर पालिका से मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
किसान नवदीप, शुभम, रजत, अंकुश, अमित व नितिन ने बताया कि कस्बे के मनोकामना, गगड़वाला, रामकटोरा सहित मोहल्ला मघान के दो तालाबों का ओवरफ्लो पानी हैफेड के गोदाम के पास से जा रहे नाले के माध्यम से जाता है। लेकिन नगर पालिका की ओर से इस नाले की सफाई न करवाए जाने से यह पानी ओवरफ्लो होकर किसानों के खेतों में पहुंचने लग गया था।
विज्ञापन

इसके कारण लगभग 30 एकड़ में खड़ी धान की पकी हुई फसल के खराब होने का खतरा हो गया था। नगर पालिका से गुहार करने के बावजूद जब नाले की सफाई नहीं करवाई गई। इस पर किसानों ने खुद ही यह काम करके अपनी फसलों को खराब होने से बचा लिया। किसानों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed