{"_id":"68a381a3aa88986f4d0e5c1f","slug":"satyapal-malik-was-not-given-state-honours-gurnam-singh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-142397-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यपाल मलिक को नहीं दिया राजकीय सम्मान : गुरनाम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यपाल मलिक को नहीं दिया राजकीय सम्मान : गुरनाम सिंह
Tue, 19 Aug 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि देते भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। किसानों की मांगों का पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने समर्थन किया था। किसान आंदोलन के दौरान सरकार से किसानों बात की थी। वहीं पुलवामा हमले को सरकार की नाकामी बताया था। यही कारण है कि सत्यपाल मलिक से सरकार ने सौतेला व्यवहार किया। मृत्यु पर उन्हें राजकीय सम्मान भी नहीं दिया। यह आरोप भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सोमवार को जगाधरी अनाजमंडी में लगाए।
चढ़ूनी भाकियू की ओर से रखी पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे। इस सभा में हरियाणा सहित उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व उत्तराखंड के किसान भी पहुंचे थे। इस दौरान सभी प्रदेशों के किसान नेताओं व लोगों ने सत्यपाल मलिक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा कि किसानों के हक में आवाज उठाने के कारण सरकार उनके खिलाफ हो गई और राजकीय सम्मान नहीं दिया।
परंतु सत्यपाल मलिक हमेशा किसानों के दिलों में रहेंगे। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह जनसभा की गई है और इसी माह रोहतक में बैठक की जाएगी। वहीं 14 सितंबर को दिल्ली में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की राष्ट्रस्तरीय श्रद्धांजलि सभा की जाएगी। चढ़ूनी ने कहा कि सत्यपाल मलिक को सत्य बोलने के कारण मरणोपरांत भी अपमानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
पांच राज्यों के राज्यपाल, मंत्री रहने के बावजूद उन्हें राजकीय सम्मान नहीं दिया गया है। यही नहीं बीमारी के दौरान उनका इलाज नहीं करवाया, जिससे वे समय से पहले सभी को अलविदा कह गए।
इस दौरान भाकियू कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, सुमन हुड्डा महिला प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल, पंजाब प्रधान हैप्पी, उत्तरप्रदेश राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर, झज्जर से ममता कादियाना, रेवाड़ी से समय सिंह, भिवानी राकेश आर्य, मीडिया प्रभारी राकेश बैंस, प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप सिंह रोहा, प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल निदेशक मनदीप रोडछप्पर, जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना, गुरवीर सिंह सहित अन्य नेता व किसान उपस्थित रहे।